ऋषिकेश के संतों ने कीर्तन से बढ़ाया भक्तिमय माहौल, 11 दिसंबर को निकलेगी यात्रा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.चिड़ावा।

धर्म और भक्ति का केंद्र चिड़ावा शहर इस समय आस्था के रंग में सराबोर है। आगामी 11 दिसंबर को निकलने वाली 22वीं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियां पूरे उत्साह के साथ अंतिम चरण में हैं। यात्रा के सफल आयोजन के लिए भक्तों एवं श्रीहरि किर्तन प्रभात फेरी और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख मार्गों पर दूसरे दिन व्यापक रूप से निमंत्रण वितरण अभियान चलाया। निमंत्रण वितरण के लिए भक्तों का समूह डालमिया खेल मैदान से शुरू हुआ और पंचायत समिति, उपजिला अस्पताल होते हुए मन्ड्रेला रोड़ से वृंदावन फार्म तक पहुंचा, जहाँ लोगों को यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। विनय और प्रेम केडिया के नेतृत्व में आयोजित श्री हरि कीर्तन प्रभात फेरी के कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों और राहगीरों को पीले चावल और पम्पलेट वितरित किए। उन्होंने 11 दिसंबर को आयोजित होने वाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में सपरिवार सम्मिलित होने का भावपूर्ण आग्रह किया। निमंत्रण वितरण के दौरान ऋषिकेश से पधारे महाराज परमानंद, राधा गोविंद दास, परमेश्वर दास, दामोदरदास, भीम दास, भक्त निवेश और भक्त दिलीप ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इन संतों ने ढोल नगाड़ों पर कीर्तन के साथ नृत्य करते हुए निमंत्रण दिया, जिससे पूरे बाजार में भक्तिमय और उत्साहपूर्ण वातावरण छा गया। इस भव्य रथ यात्रा को लेकर चिड़ावा के सभी सनातनी संगठन और गणमान्य जन अत्यंत उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। यह यात्रा खीमसिका परिवार द्वारा 22 साल पहले शुरू की गई थी, और यह परंपरा चिड़ावा में लगातार 22वीं बार आयोजित की जा रही है, जो शहर की धार्मिक एकता और अटूट आस्था का प्रतीक है। इस अवसर पर विनय केडिया, प्रेम केडिया, झण्डी प्रसाद हिम्मत रामका, सतेन्द्र कौशिक, सुशील शर्मा, मनोहर लाल जांगिड़, सुरेश मालानी, पूर्व चेयरमैन शंकर लाल वर्मा, रामचंद्र शर्मा, मूलचंद नरहडिया, राकेश शर्मा सूरजगढ़, सांवरमल पारिक, अजय बागड़ी, निवास वर्मा, शशिकांत तिवारी, विपुल अग्रवाल, अमित गुप्ता, राकेश बजावाला, अशोक, विकास शर्मा, हेमंत शर्मा, पुरषोत्तम पिचानवेवाला, संदीप हिम्मतरामका, गोपीराम सैनी, पवन पांडे सहित काफी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहें।
