*डॉ पुरोहित ने आमजन से किया योजनाओं का लाभ लेने आव्हान*
भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दो वर्ष के सफलतम दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों व उपलब्धियों की जानकारी से आमजन को रुबरु करवाने के लिए शुरू की गई जन जागरूकता मोबाइल रथयात्रा के शुक्रवार को डूडवा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा की जिला मंत्री डॉ अर्चना पुरोहित ने उपस्थित जनों को सरकार उपलब्धियों व योजनाओं की जानकारी देते हुए आमजन से सरकारी योजनाओं से जुड़कर लाभ लेने का आव्हान किया। इस अवसर पर सरपंच अंतर कुमारी, एडीओ रामप्रसाद, ग्राम विकास अधिकारी शंकर लाल,विजय कुमार, सरपंच प्रतिनिधि महेश कुमार सहित कृषि सुपरवाइजर, सुपरवाइजर, एएनएम सहित कर्मचारी अधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे।
