15 से 29 आयु वर्ग के युवाओं ने दिखाई बहुआयामी प्रतिभा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.झुंझुनूं।
मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार की बजट घोषणा सत्र 2025-26 के तहत राजस्थान युवा बोर्ड एवं युवा मामले एवं खेल विभाग, राजस्थान सरकार के तत्वावधान में राजस्थान युवा महोत्सव 2025 का जिला स्तरीय आयोजन स्काउट-गाइड जिला मुख्यालय, झुंझुनू में समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग, विधायक झुंझुनू राजेंद्र भांबू, जिला प्रमुख एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुल्हारी तथा पूर्व विधायक शिवकरण चौधरी के सानिध्य में आयोजित हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक राजेश मील ने बताया कि इस महोत्सव में राजस्थान युवा बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकृत 15 से 29 आयु वर्ग के युवाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक लोक गायन, एकल राजस्थानी नृत्य व गायन, भाषण, कविता लेखन, कहानी लेखन, चित्रकला, प्रदर्शनी, विज्ञान मेला, मांडना, कठपुतली, भित्ति चित्र, खड़ताल, मोरचंग, भपग सहित हस्तकला, वस्त्र कला, कृषि उत्पाद एवं विकसित भारत चैलेंज ट्रैक (स्वस्थ जीवनशैली, नशा मुक्त युवा, आत्मनिर्भर भारत, युवा कौशल, जलवायु परिवर्तन) शामिल रहें।सामूहिक लोक नृत्य में सूरजगढ़ की मोनिका कुमावत एंड पार्टी तथा सामूहिक लोक गायन में पिलानी की ममता एंड पार्टी प्रथम रही। एकल गायन में अलसीसर की रिद्धि, एकल नृत्य में झुंझुनू के रौनक, भपग में पिलानी के लक्ष्मण सिंह, मोरचंग में बुहाना की मोनिका, कविता लेखन में मंडावा की ज्योति, मांडना में मंडावा की कंचन, हैंडीक्राफ्ट में झुंझुनू की गाजिया, कहानी लेखन में पिलानी के संदीप, चित्रकला में सूरजगढ़ के मनोज कुमार, विज्ञान मेला प्रदर्शनी में सूरजगढ़ की पूजा सैनी एंड टीम, कठपुतली में मंडावा के शंकर लाल, टेक्सटाइल्स में प्रत्यांशा तथा भाषण में नवलगढ़ के भारतेंदु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी प्रथम विजेताओं को 1000 नगद पुरस्कार, कला रत्न पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को संभाग स्तर पर भाग लेने का अवसर मिलेगा तथा जिला स्तर से उन्हें मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
विधायक राजेंद्र भांबू ने युवाओं से अपनी प्रतिभा को निरंतर विकसित करने का आह्वान किया। जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हारी ने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं और वे समाज व देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। पूर्व विधायक शिवकरण चौधरी ने युवाओं को मंच प्रदान करने की पहल को विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में सहायक निदेशक दिनेश कुमार जांगिड़, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश महला, एसीबीईओ संजय झाझरिया, सुनीता यादव, डॉ. राजबाला ढाका, सीओ स्काउट महेश कालावत, सीओ गाइड प्रियंका कुमारी सहित बड़ी संख्या में स्काउट-गाइड, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं, एनएसएस स्वयंसेवक एवं युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्काउट सचिव धर्मपाल सिंह ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Trying my hand at phvipcasino. Decent graphics to be fair. Let’s see if it pays out. Gonna stick a tenner on. phvipcasino.