27.5 C
Jhunjhunu
Sunday, October 5, 2025

जेपी नड्डा का जयपुर दौरा स्थगित, वीसी से लेंगे बैठक:पहले शनिवार को होनी थी सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक, प्रदेश बीजेपी लक्ष्य से काफी पीछे

Must read

भीम प्रज्ञा न्यूज.जयपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जयपुर दौरा स्थगित हो गया है। पहले नड्डा शनिवार को जयपुर आ रहे थे। वे बीजेपी कार्यालय में सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक लेने वाले थे। लेकिन अब यह बैठक रविवार को वीसी से होगी। प्रदेश बीजेपी को 15 अक्टूबर तक 1.25 करोड़ सदस्य बनाने हैं। लेकिन पहले चरण के खत्म होने तक करीब 31 लाख सदस्य ही बने हैं। नड्डा से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष 26 सितम्बर को प्रदेश बीजेपी कार्यालय में सदस्यता अभियान को लेकर बैठक ले चुके हैं। जिसमें उन्होंने सदस्यता अभियान की धीमी गति को लेकर नाराज़गी जताई थी। इसके बाद अभियान में तेजी देखने को मिली थी। इसी सिलसिले में अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को सदस्यता अभियान की बैठक लेंगे।

बीएल संतोष ने कहा था-खेतों में जाकर बनाओ सदस्य

बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने प्रदेश में बीजेपी के सदस्यता अभियान की धीमी गति को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने बीजेपी के प्रदेश स्तर और जिला संयोजकों की बैठक में कम सदस्य बनाने के पीछे का कारण भी पूछा था इस पर संयोजकों ने कहा- इस समय खेती का समय चल रहा है, जिसके चलते सदस्यता कम रही है। बीएल संतोष ने कहा कि लोग खेती में व्यस्त हैं तो खेतों में जाकर सदस्य बनाएं। उन्होंने कहा- मैं यहां एक-एक व्यक्ति का रिकॉर्ड देखने आया हूं। किस व्यक्ति ने अपने मोबाइल से कितने सदस्य बनाए। हालांकि मीटिंग के दौरान उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की तारीफ भी की और कहा कि उन्होंने टारगेट से दोगुने सदस्य बनाए हैं। इसी तरीके से बाकी लोगों को भी काम करना चाहिए।

नड्डा सदस्यता अभियान की करेंगे समीक्षा

प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र गोठवाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अब शनिवार को शाम 7 बजे वीसी के जरिए सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक लेंगे। इस दौरान बैठक में सांसद, पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व विधायक, जिला प्रमुख, मेयर, उप महापौर के साथ प्रदेश सदस्यता अभियान की टोली, प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा के साथ-साथ आगामी रूपरेखा पर चर्चा होगी।

प्रदेश में 3 सितम्बर को हुई थी अभियान की लॉचिंग

​​​​​​​देशभर में बीजेपी का सदस्यता अभियान चल रहा है। 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाकर इस अभियान की शुरुआत हुई थी। प्रदेश में अभियान की शुरुआत 3 सितंबर को की गई थी। अभियान का पहला चरण 30 सितंबर को खत्म हो गया हैं। वहीं दूसरा चरण 15 अक्टूबर तक चलेगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article