भीम प्रज्ञा न्यूज़.झुंझुनूं। जिला नेटबॉल संघ झुंझुनूं के तत्वावधान में जिला स्तरीय जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बजावा सूरो का में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की पांच टीमों ने भाग लिया, जबकि महिला वर्ग की प्रतियोगिता ट्रायल के आधार पर आयोजित की गई।
टीम कोच प्रीतम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरुष वर्ग में बजावा सूरो का की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। चयनित खिलाड़ियों के लिए शीघ्र ही प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा, ताकि वे आगामी राज्य स्तरीय जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर सकें। समापन समारोह में जिला नेटबॉल संघ के अध्यक्ष सुरेश धनखड़, गुलझारीलाल जाट, आयोजक प्रिंसिपल महीपाल सिंह, कोच प्रीतम सिंह, दिनेश कुमार अध्यापक, सोमवीर सिंह सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
