रजत रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.टोहाना। गांव नागली में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं, को बाल विवाह के दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। सुपरवाइज़र आशु ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को यह संकल्प दिलाया गया कि वे अपने गांव में बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत संबंधित विभाग को सूचना देंगी। उन्होंने कि बाल विवाह रोकना केवल कानून का ही नहीं, बल्कि समाज का भी दायित्व है। उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षा और अवसर उपलब्ध कराकर ही हम एक सुरक्षित और समानता-आधारित समाज का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने यह भी अपील की कि सभी अभिभावक और पंचायत प्रतिनिधि इस अभियान में सहयोग दें ताकि गांव नागली को बाल विवाह मुक्त बनाने के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया जा सके। इस दौरान सरपंच पूनम रानी सहित गांव की अन्य महिलाएं भी मौजूद रहीं।
