– पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
विजय रंगा(ब्यूरो चीफ)
भीम प्रज्ञा न्यूज़.टोहाना। टोहाना से लापता विवाहिता कोमल सैनी का सुराग लगाने के लिए शहर पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने हरियाणा, पंजाब और राजस्थान राज्यों की पुलिस से संपर्क साधा है और कोमल की तस्वीरें साझा की हैं। इस बीच, कोमल की माता ने उसकी जानकारी देने वाले के लिए 10 हजार और ढूंढकर लाने वाले के लिए 50 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। मोहाली के जीरकपुर निवासी कोमल की माता नीतू ने बताया कि कोमल का विवाह टोहाना निवासी रविदत्त उर्फ रमन के साथ हुआ था। वह 16 अक्टूबर से लापता है। नीतू ने आरोप लगाया कि, कोमल के पति ने उसकी हत्या कर शव खुर्द-बुर्द करने की बात कबूल की थी, जिसके बाद उसके पति के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है।
