-स्कूल के बच्चों ने खंड स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता में रचा इतिहास
-सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया
रजत विजय रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.टोहाना। आजाद नगर स्थित बजरंग मॉडल स्कूल में सब इंस्पेक्टर धर्मचंद जाखड़ ट्रैफिक इंचार्ज टोहाना के नेतृत्व में ट्रैफिक रूल्स संबंधित जागरूकता अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस सेमिनार में धर्मचंद जी द्वारा स्कूल के बच्चों को ट्रैफिक रूल्स, सड़क सुरक्षा चिन्ह, सड़कों के प्रकार, यातायात रूल्स जुर्माना के बारे में गहराई से जानकारी दी l सेमिनार में मुख्य वक्ता द्वारा बच्चों को हेलमेट पहनना क्यों जरूरी संबंधी लाइव डेमो भी दिखाया गया कि हेलमेट पहनने से किस प्रकार हमारे शरीर के मुख्य अंग हेड की रक्षा की जा सकती है l हेलमेट में पपीता डालकर गिराया गया तो पपीता बिल्कुल सुरक्षित था और जब हेलमेट के बिना गिराया गया तो वह फूट गया यही हाल मनुष्य के चेहरे का होता है जब एक्सीडेंट होता है l इसके साथ-साथ उन्होंने बच्चों को नशा जागरूकता संबंधी व साइबर क्राइम के बारे में भी बच्चों को अवगत करवाया गया l बच्चों को बताया गया कि आप सभी सड़क सुरक्षा के नियमों की पालना करने के लिए अपने अभिभावकों को जागरूक करें जिससे कि राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके l कार्यक्रम के दौरान खंड स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को मुख्य अतिथि धर्मचंद , स्कूल निदेशक विनय वर्मा , प्रधानाचार्य अंजू वर्मा द्वारा सम्मानित किया गया l इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तीन स्तरों में कक्षा तीसरी से 12वीं तक के टोहाना खंड के सभी राजकीय व प्राइवेट स्कूलों ने हिस्सा लिया था l खंड स्तरीय प्रतियोगिता में बजरंग मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने असाधारण प्रतिभा दिखाते हुए तीन हुई स्तरों में प्रथम स्थान प्राप्त कियेl स्तर 1 में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान क्रमशः प्रिया, नूर, तमन्ना सौम्य ने , स्तर 2 में शुभम, चिराग और जैस्मिन ने तथा स्तर 3 में अभिषेक, यतीश मंगल, जतिन भारद्वाज ने प्राप्त किये l कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि धर्मचंद व उनके सहायक गुरप्रीत सिंह तथा निर्मल सिंह को स्कूल मैनेजमेंट कमेटी द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
