रजत विजय रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.टोहाना।
होली हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में सामाजिक विज्ञान विषय पर क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में स्कूल के चारों सदनों— हिमालय सदन, शिवालिक सदन, नीलगिरि सदन तथा अरावली सदन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में विषय से जुड़े कई महत्वपूर्ण टॉपिक शामिल किए गए जिसका विद्यार्थियों ने उत्तर देकर अपनी योग्यता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अरावली सदन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।अरावली सदन की विजेता टीम में निहारिका, हर्षित, हर्ष, यश और पर्वांश शामिल थे, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट ज्ञान से सभी को प्रभावित किया। प्रतियोगिता शिक्षिका रचना अरोड़ा और मनीषा की देख–रेख में संपन्न हुई। कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर पायल मेहता ने बच्चों को नियम समझाए और उन्हें पूरे उत्साह के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के आत्मविश्वास, ज्ञान और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को मजबूत करते हैं।

88phat seems pretty new, but I’m willing to give it a try. The website looks good, and they have a decent range of games. Fingers crossed for some beginner’s luck! Find out more here: 88phat