रजत विजय रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.टोहाना। आजाद नगर स्थित बजरंग मॉडल स्कूल में शुक्रवार को गुरु पिता गुरु गोविंद सिंह महाराज के चार साहिबजादों की शहादत के उपलक्ष्य में कार्यक्रम रखा गया। वीर बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय के संचालक विनय वर्मा वर्मा व प्रधानाचार्य अंजू वर्मा ने बताया कि यह जो सप्ताह अभी चल रहा है 21 दिसंबर से लेकर 27 दिसंबर तक ,इन्हीं 7 दिनों में गुरु गोविंद सिंह जी का पूरा परिवार शहीद हो गया था। 21 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह द्वारा परिवार सहित आनंदपुर साहिब किला छोड़ने से लेकर 27 दिसंबर तक के इतिहास को उन्होंने विस्तार पूर्वक बताया। इनकी शहादत पर प्राचार्य अंजू वर्मा ने बताया कि एक जमाना था जहां पंजाब में इस हफ्ते सब लोग जमीन पर सोते थे क्योंकि माता गुजरी कौर जी ने रात दोनों छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जी के साथ नवाब वजीर खां की गिरफ्तारी में सरहंद के किले में ठंडी बुर्ज में गुजारी थी। यह सप्ताह सिक्ख इतिहास में शोक का सप्ताह होता है। गुरु गोविंद सिंह जी के साहबजादो को देश व धर्म के लिए बलिदान देने की भावना विरासत में मिली थी ।उनके दादा गुरु तेग बहादुर जी ने देश व धर्म के लिए अपना शीश बलिदान कर दिया था आज विद्यालय में चारों साहिबजादे की शहादत के उपलक्ष्य में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस श्रद्धांजलि में विद्यालय के सभी अध्यापक उपस्थित रहे। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने मूल मंत्र का पाठ करके इस शहादत में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस उपलक्ष में बच्चों को चार साहिबजादे की फिल्म भी दिखाई गई जिससे बच्चों को अद्वितिय साहस, त्याग और बलिदान जैसे आदर्शो को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। महक और मीनू ने शहीदी दिवस पर चार साहबजादों की कविता सुनाई और अपने विचार व्यक्त किये।
