टोहाना हल्के से इनेलो बसपा गठबंधन प्रत्याशी कुनाल कर्ण सिंह ने वकील समुदाय से चैम्बरों में जाकर वोट के लिए की अपील

इनेलो जिला प्रधान हरिसिंह मेहरियां(डांगरा) व बसपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट पी एस फानर भी रहे साथ साथ

इनेलो बसपा गठबंधन को मिला टोहाना के वकील समुदाय का समर्थन का आश्वासन
भीम प्रज्ञा न्यूज.टोहाना।(विजय रंगा)

सोमवार को टोहाना अदालत परिसर में वकील समुदाय के चैम्बरों में जाकर टोहाना हल्के से इनेलो बसपा गठबंधन प्रत्याशी कुनाल कर्ण सिंह ने अपने समर्थन में वोट मांगे और वकील समुदाय ने बसपा इनेलो गठबंधन प्रत्याशी कुनाल कर्ण सिंह को भी ज्यादा से ज्यादा वोट देने का आश्वासन दिया। हल्का टोहाना से इनेलो बसपा गठबंधन प्रत्याशी कुनाल कर्ण सिंह का व्यक्तिगत आधार पर भी वकीलों में अच्छा प्रभाव है दूसरा इस परिवार का भी टोहाना की राजनीति में अच्छी खासी पकड़ होने का फायदा मिलना तय है। विदित रहे टोहाना हल्के में हरियाणा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओइम प्रकाश चौटाला का सिमधाणा भी है, टोहाना के ब्रिगेडियर परिवार में इनकी बेटी अंजलि ब्याही हुई है तथा कुनाल कर्ण सिंह बसपा -इनेलो गठबंधन प्रत्याशी इनके नाति है।
कल टोहाना में हरियाणा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओइम प्रकाश चौटाला भी टोहाना हल्के में अपने दौहते के चुनाव प्रचार के लिए आये थे तथा टोहाना में उनके चुनाव प्रचार में आने से कुनाल कर्ण सिंह की अच्छी राजनैतिक हवा बह चली है। हल्के में कई लोग तो यह कहने लगे हैं कि अब चौटाला आने से टोहाना का मुकाबला त्रिकोणीय हो चला है। इनेलो प्रमुख चौधरी ओइम प्रकाश चौटाला के आने से इनेलो कार्यकर्ता तो लामबंद हुए ही है साथ ही जाट मतदाताओं का रूझान भी एकाएक इनेलो के प्रत्याशी कुनाल कर्ण सिंह की तरफ़ हुआ है। कुनाल कर्ण सिंह अपनी मेहनत व लगन के चलते अपने आप को चुनाव में ले आने में सफल रहे हैं अब सारा चुनावी मामला तिगुना होता साफ़ दिखाई दे रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *