-महाराज हुएअति प्रसन्न, प्रस्तुति को बताया ज्ञान वर्धक व अद्भुत
रजत विजय रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.टोहाना। गीता जयंती के पावन अवसर पर यूथ एक्सीलेंस के संस्थापक युवा प्रेरक आशीष कौशिक ने अपनी टीम के साथ मिलकर राधा केली कुंज, वृंदावन में पूज्य प्रेमानंद जी महाराज से भेंट कर गीता 700 दिन चैलेंज की राष्ट्रव्यापी यात्रा के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने पूज्य प्रेमानंद जी महाराज को कुरुक्षेत्र से कर्मक्षेत्र तक थीम के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान यूथ एक्सीलेंस की युवा टीम ने भावपूर्ण प्रस्तुति देते हुए “एक तुम्हीं आधार सदगुरु वंदना” सुनाई और इसके पश्चात गीता चैलेंज का थीम गीत “गीता पढ़ो, आगे बढ़ो” प्रस्तुत किया, जिसे स्वयं आशीष कौशिक ने लिखा है। कार्यक्रम में संगीत सहयोग तबलावादन: कमल बिश्नोई, गिटार: प्रीतपाल, तथा सहयोग: अशोक कश्यप द्वारा दिया गया। युवाओं की इस प्रस्तुति से प्रसन्न होकर पूज्य प्रेमानंद जी महाराज ने युवा प्रेरक आशीष कौशिक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्य युवाओं को सनातन मूल्यों, आत्मविकास और सकारात्मक जीवन दृष्टि से जोड़ने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी पहल है। उन्होंने पूरी टीम के लिए मंगलकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रेषित किए।यूथ एक्सीलेंस के सह-संस्थापक विनय वर्मा ने इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह क्षण पूरे टोहाना शहर के साथ हरियाणा प्रदेश के लिए गर्व का विषय है और प्रत्येक युवा को इनसे प्रेरणा लेकर गीता के ज्ञान को जीवन में अपनाना चाहिए। 700 दिनों का अनूठा अभियान युवाओं को ज्ञान, नेतृत्व और जीवन कौशल से जोड़ने की पहल है। यूथ एक्सीलेंस द्वारा संचालित गीता 700 दिन चैलेंज का उद्देश्य युवाओं को गीता के ज्ञान को 700 दिनों तक प्रतिदिन पढ़ने, समझने, जीने और साझा करने के लिए प्रेरित करना है। यह पहल युवाओं में आत्मविश्वास, मानसिक संतुलन, नेतृत्व क्षमता, और सकारात्मक सोच विकसित करने की दिशा में अग्रसर है। यह अभियान आशीष कौशिक द्वारा युवा शक्ति को दिशा देने वाली सांस्कृतिक क्रांति है। इस कार्य के लिए पूज्य प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद मिलना केवल टोहाना शहर और हरियाणा नहीं बल्कि पूरे देश के युवाओं को धर्म, संस्कृति, नेतृत्व और नैतिकता से जोड़ने वाला एक सार्थक और क्रांतिकारी प्रयास है, जो भारत की युवा शक्ति को एक ऊर्जावान और जिम्मेदार भविष्य की ओर अग्रसर करता है। इस अभियान में गौरव चौधरी, टेक्निकल टीम के विजय वर्मा का विशेष सहयोग रहा है।

