*फेसबुक आईडी पर युवक से ठगी, युवक के भांजे का फोटो लगाकर मांगी राशि
राजवीर सिंह
*भीम प्रज्ञा न्यूज़.भरतपुर।* नदबई क्षेत्र के गांव नगला धरसोनी निवासी एक युवक से फर्जी फेसबुक आईडी से ठगीइ करने के मामलें में लखनपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। बाद में आरोपी को पुलिस रिमाण्ड पर भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार हरियाणा नूंह थाना क्षेत्र सदर तावडू के गांव गवारका निवासी वाजिव पुत्र अली मोहम्मद को प्रोडक्शन वारंट पर नूंह जेल से गिरफ्तार किया गया।गौरतलब है कि गिरफ्तार आरोपी वाजिव ने पहले नगला धरसोनी निवासी देशराज सिंह पुत्र मनोहरीलाल के भांजे देवेष का फोटो लगाते हुए फर्जी फेसबुक आईडी बनाई। बाद में मजबूरी बताते हुए पीडित से दस हजार रुपए की ठगी की। पीडित ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। बाद में लखनपुर थाना पुलिस ने जांच पडताल करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। इससे पहले मामलें में बांदीकुई निवासी रूपेश मीना पुत्र जगदीश मीना व महाराजपुर दौसा निवासी रविन्द्र मीना पुत्र सुल्तान मीना को गिरफ्तार किया गया।
छेडछाड के आरोपी को जेल भेजा:- उधर, पुलिस ने छेडछाड के मामलें में गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार लखनपुर निवासी दरब सिंह उर्फ गम्पू पुत्र रमला सिंह को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि, ग्रामीण क्षेत्र निवासी महिला ने करीब एक पखवाडे पहले घर में घुसकर छेडछाड करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया। बाद में पुलिस ने जांच पडताल कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया।
