भीम प्रज्ञा न्यूज़.बुहाना। डीड राइटर स्टांप वेंडर संघ बुहाना के वार्षिक चुनाव सत्र 2025–2026 शांतिपूर्वक संपन्न हुए। मुख्य निर्वाचन प्रभारी कमलेश कुमार के नेतृत्व में मुकेश, दिनेश व भूप यादव ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई। संघ के सभी पदों पर एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त होने के कारण सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन किया गया। अध्यक्ष पद पर भूप सिंह योगी, उपाध्यक्ष पद पर रामनिवास चौहान, सचिव पद पर सत्यवीर दहिया तथा कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप योगी सागवा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव के दौरान हिमांशु गोयल, देशदीपक योगी, विकास मान, दिनेश गजराज, अनिल कुलहडिया ठीचोली, सिकन्दर सिंह, लोकेश कुमार, कृष्ण यादव, सुरेश कुमार, तुलाराम, महीपाल, सुनील, सोनू, करण सिंह, जसवंत सिंह, विकास शर्मा, हरकेश यादव, रमेश योगी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहें। चुनाव परिणाम घोषित होने के पश्चात नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी गईं।
