सोहनलाल परिहार
भीम प्रज्ञा न्यूज़.बीकानेर। अनुसूचित जाति जनजाति मानव कल्याण संस्थान बीकानेर द्वारा पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास निर्माणाधीन डॉ. अंबेडकर छात्रावास के लिए नापासर निवासी स्वर्गीय मंगतूराम पंवार के परिवार ने 1,00,000 (एक लाख रुपये) का महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया है। स्वर्गीय मंगतूराम पंवार का स्वर्गवास 27 नवंबर को हुआ था। उनके परिवारजनों ने अपने पिता की स्मृति में आयोजित डांगड़ी रात की सत्संग में दिनांक 7 दिसंबर को यह राशि छात्रावास निर्माण हेतु समर्पित की। पंवार परिवार ने सहयोग राशि का चेक संस्थान के पदाधिकारियों को सौंपा। इस अवसर पर संस्था सचिव सोहनलाल गोयल, लखीराम बीबान, रामकिशोर मेहरा और मोडाराम कडेंला उपस्थित थे। छात्रावास संचालन समिति ने स्वर्गीय पंवार के परिजनों का हृदय से आभार प्रकट किया। संस्था सचिव सोहनलाल गोयल ने सत्संग में उपस्थित सैकड़ों लोगों से भावनात्मक निवेदन किया। उन्होंने आग्रह किया कि प्रत्येक परिवार अपने समारोहों के उपरांत अपनी इच्छा अनुसार डॉ. अंबेडकर छात्रावास को सहयोग करें, ताकि गरीब छात्रों के लिए उत्तम व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें। पंवार परिवार द्वारा शिक्षा और समाज सेवा के प्रति अपनी गहरी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए दिया गया यह सहयोग, अन्य लोगों को भी इस नेक कार्य के लिए प्रेरित करेगा।
