जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में दे रहे है सेवाएँ
भीम प्रज्ञा न्यूज़.चिड़ावा। शहर के निकटवर्ती शेखपुरा हाल चिड़ावा निवासी डॉ अनिल महला को जयपुर स्थित महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी के 8वें दीक्षांत समारोह में पद्मश्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार द्वारा ‘डॉक्टर ऑफ मेडिसिन’ (एमडी) की उपाधि से नवाजा गया।डॉ. अनिल महला अपनी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए पूर्व में भी चर्चा में रहे हैं। काफ़ी वर्षों तक उन्होंने क्षेत्र में अपनी चिकित्सकीय सेवाएं दी है। उनकी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव का सफर काफी प्रभावशाली रहा है। प्रारंभिक शिक्षा उन्होंने कोटा मेडिकल से अपना MBBS पूर्ण किया। अब महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज से MD (मेडिसिन) की डिग्री हासिल कर जोधपुर शहर के सबसे बड़े अस्पतालों में शुमार मथुरा दास माथुर अस्पताल (डॉ. एस.एन. मेडिकल कॉलेज) में अपनी सेवाएँ दे रहे है। यहां वे न केवल पीड़ित मानवता की सेवा करेंगे, बल्कि मेडिकल छात्रों के अध्यापन और मार्गदर्शन का कार्य भी करवा रहे है। उनकी इस सफलता पर शुभचिंतकों और चिकित्सा जगत के साथियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।
