व प्री लिटिगेशन प्रकरणों के डोर स्टेप काउंसिल कैंप का किया आयोजन
भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा आयोजित 21 दिसंबर को होने वाली चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत के संदर्भ में जारी निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीकर के तत्वावधान मे तालुका विधिक सेवा समिति की ओर से गुरुवार को पंचायत समिति के सभागार में तालुका स्थित न्यायालयों में लंबित प्रकरणों एवं सभी प्रकार के प्री लिटिगेशन प्रकरणों के लिए डोर स्टेप काउंसलिंग कैंप का आयोजन किया गया।
तालुका अध्यक्ष सुश्री श्वेता शर्मा एडीजे के निर्देशन में कैंप की अध्यक्षता तालुका लक्ष्मणगढ़ के पैनल अधिवक्ता ने की। अधिवक्ता ने सभागार में उपस्थित जनों को लोक अदालत की महता बताते हुए न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों को लोक अदालत द्वारा निस्तारित करवा कर सुलभ ओर शीघ्र न्याय न्याय प्रक्रिया की जानकारी दी।कैंप में सुरभि महला सचिव तालुका विधिक सेवा समिति,रोमा सहारण विकास अधिकारी, बनवारी मीणा अतिरिक्त विकास अधिकारी, वीरेंद्र चाहर सहायक अभियंता, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुभाष कुल्हारी एवं पैनल अधिवक्ता बाबूलाल ढाका एडवोकेट मंचस्थ अतिथि थे। इस अवसर पर सिंगोदडा सरपंच महेश ढेवा धाननी के पूर्व सरपंच नारायण सिंहबलवीर सिंह ढूकिया सहायक लेखाअधिकारी प्रथम सुश्री सुमन लेखाकार सुरेंद्र चौधरी सहायक प्रशासनिक अधिकारी गिरधारी लाल सहायक विकास अधिकारी महेश जाखड़ सहायक विकास अधिकारी मनोहर सिंह सहायक विकास अधिकारी छोटू राम सहायक विकास अधिकारी राम प्रसाद सहायक विकास अधिकारी राजेश कुमार प्रमोद कुमार ढाका सुभाष जांगिड़ विशाल कुमार श्रीमती कमलेश राकेश कुमार कुलदीप चिरानिया श्रीमती कमला चौधरी राकेश सैनी संजय कुमार मूलाराम आनंद कुमार श्रीमती विमला देवी रामअवतार चालक जगन कुमार आदि मौजूद थे।
