रमेशचंद्र
भीम प्रज्ञा न्यूज़.नीमराना। मानवाधिकार एवं महिला सुरक्षा ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक हेमलता शर्मा ने 25 दिसंबर को पूरे देशवासियों को तुलसी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस पावन अवसर पर ट्रस्ट द्वारा पर्यावरण संरक्षण और संस्कारों के संवर्धन की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। तुलसी दिवस के उपलक्ष्य में ट्रस्ट की ओर से देशभर के विभिन्न जिलों एवं प्रदेशों के स्कूलों में प्रधानाचार्यों को तुलसी के पौधे भेंट किए गए। साथ ही विद्यालयों में बच्चों को तुलसी दिवस के महत्व, धार्मिक, आयुर्वेदिक एवं पर्यावरणीय उपयोगिता के बारे में जानकारी देने का आग्रह किया गया। मानवाधिकार एवं महिला सुरक्षा ट्रस्ट की हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ममता ने अपनी टीम के साथ 25 दिसंबर को गुरुग्राम के विभिन्न विद्यालयों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रेड रोज़ेज पब्लिक स्कूल, HCR स्कूल, सेंट सोल्जर स्कूल एवं सागर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्यों को तुलसी दिवस की महिमा बताते हुए तुलसी के पौधे भेंट किए और बच्चों को तुलसी के पौधे के महत्व से अवगत कराया। इन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने मानवाधिकार एवं महिला सुरक्षा ट्रस्ट की इस पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण एवं संस्कार निर्माण की दिशा में एक उत्कृष्ट प्रयास बताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष ममता, सीरीश ममता तथा पूरी टीम के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव उत्पन्न करते हैं।
