भीम प्रज्ञा न्यूज़.चिड़ावा। युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने और भारतीय संस्कृति के अनुरूप स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट, चिड़ावा द्वारा बुधवार शाम एक विशेष अभियान चलाया गया। अंग्रेजी नव वर्ष 2026 की पूर्व संध्या पर ट्रस्ट के सदस्यों ने युवाओं को केसरयुक्त गर्म दूध पिलाकर नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर वरिष्ठ पार्षद राजेन्द्र पाल सिंह कोच, अमित सैनी गोलू राज दुल्हा हाऊस, समाजसेवी सुरेंद्र सैनी, सामाजिक कार्यकर्ता महेश कटारिया आदि उपस्थित रहें। यह आयोजन जिला प्रभारी राधेश्याम शर्मा सुखाड़िया के नेतृत्व में किया गया। जिला प्रभारी राधेश्याम शर्मा सुखाड़िया ने अतिथियों को ट्रस्ट का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया। ट्रस्ट के तहसील प्रभारी रजनीकांत मिश्रा ने बताते हुए कहा कि ट्रस्ट द्वारा पिछले 5 वर्षों से लगातार यह मुहिम चलाई जा रही है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य नव वर्ष के स्वागत के नाम पर होने वाली शराबखोरी और हुड़दंग को रोकना है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि अक्सर युवा पीढ़ी अंग्रेजी नव वर्ष की मध्य रात्रि तक नशा करके जश्न मनाती है, जो न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि समाज में विकृतियां भी पैदा करता है। इस अवसर पर “दूध से नाता जोड़ो, शराब से नाता तोड़ो” के नारे के साथ युवाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं में राजेंद्र पाल सिंह कोच ने कहा कि दूध के सेवन से शरीर पुष्ट होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। अमित सैनी गोलू ने कहा कि नशे के त्याग से परिवार और समाज में अपराध व दुर्घटनाओं में कमी आती है।
सुरेंद्र सैनी ने बताया युवाओं को अपनी ऊर्जा रचनात्मक कार्यों में लगानी चाहिए, न कि नशीले पदार्थों के सेवन में। ट्रस्ट की इस पहल की शहरवासियों ने जमकर सराहना की। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस प्रकार के आयोजनों से नई पीढ़ी को सही मार्गदर्शन मिलता है। बुधवार शाम को आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया और स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संतोष अरडावतिया ने किया। इस अवसर पर अशोक पुजारी, श्याम सुंदर शर्मा, प्रदीप पुजारी, अरूण दाधीच, प्रदीप नेहरा लोहिया स्कूल चिड़ावा, श्रीराम परिवार से सुनील शर्मा, पवन शर्मा नवहाल, कृष्ण स्वामी, सुरजीत सैनी, सी एस सुनील शर्मा, मुकेश पारिक, अमित लाटा, अमित चौटीया,मनीष शर्मा,राम अमृत वाणी से ओम प्रकाश जलेन्द्रा, राजकुमार जिसपाल , मुलचंद नरहडिया, पवन पाण्डे , रवि लावा, मुकेश शर्मा सहित काफी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

Slotomania1’s games are shiny! I find them really fun to play, something for everyone for sure. Try out slotomania1, you might just like it!