सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया।
भीम प्रज्ञा न्यूज.जयपुर/चौमूं। स्टेट अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद राजस्थान, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद द्वारा आयोजित भोपाल में आयोजित 28 तारीख के सम्मेलन के लिए प्रदेश अध्यक्ष जगदीश मीणा ने अपनी टीम सहित जोधपुर संभाग का दौरा किया जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों संगठन के पदाधिकारी गणों एवं समाज सेवा से जुड़े साथियों से मुलाकात की और कहा कि देश में जनसंख्या के आधार पर देश एवं प्रदेश की सरकारों को आरक्षण देना चाहिए एवं सरकारी नौकरियों में खाली पड़े बैकलॉग को भरने का कार्य करना चाहिए। इन सब मुद्दों को लेकर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 28 दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मगरिया के नेतृत्व में एक सभा का आयोजन किया गया है जिसमें सभी लोग पधारने का कष्ट करें। कार्यक्रम में जोधपुर, बाड़मेर, जालौर के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आश्वासन दिया।
