कथा वाचक गणेश दास महाराज का प्रवचनों के बाद ब्राह्मण समाज ने किया स्वागत अभिनंदन
अरुण कुमार
भीम प्रज्ञा न्यूज़.झुंझुनूं। स्थानीय रानी सती रोड चुना चौक स्थित पुरोहितों की बगीची में विप्र फाउंडेशन एवं गौड़ ब्राह्मण महासभा के संयुक्त तत्वाधान में गौड़ ब्राह्मण महासभा के जिला महामंत्री शिवचरण पुरोहित एवं विप्र फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष कमलकांत शर्मा की अगवाई में तथा जिला संयोजक उमाशंकर महमिया के संयोजन में मायड़ भाषा शैली के कथावाचक राजस्थान शेखावाटी ‘खालसा’ के महंत गणेश दास महाराज ‘लश्करी’ अयोध्या वाले के झुंझुनू आगमन पर पुरोहितो की बगीची में धार्मिक व हिंदुत्व पर प्रवचन हुए। उन्होंने कहा कि “धर्म, संस्कृति और राष्ट्र तीनों की रक्षा हमारा कर्तव्य है । हिंदू समाज जगेगा तभी भारत आगे बढ़ेगा, धर्म बचाओ संस्कार बढ़ाओ पर विस्तार से अपने विचार रखे । जिला संयोजक उमाशंकर महमिया ने बताया कि
महाराजश्री के नागौर स्थित बुडसू, अयोध्या, प्रयागराज सहित प्रमुख आश्रम है। इस अवसर पर महाराज का माला, ब्राह्मण समाज का दुपट्टा, शाल ओढ़ाकर व भगवान श्रीराम का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत सम्मान कर अभिनंदन किया गया । इस अवसर पर गौड़ ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, विफा संरक्षक एडवोकेट सुशील कुमार जोशी, जिला संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया, विफा जिला महामंत्री वशिष्ठ कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश सहल, जिला मंत्री रमेश चौमाल, तहसील अध्यक्ष अनिल जोशी, गोपी राम पुरोहित, सुभाष खाजपुरीया, गौड़ ब्राह्मण महासभा के जिला मंत्री सुरेंद्र शर्मा, अवधेश भिंडा, सुरेंद्र भीमसरिया, चंद्र प्रकाश जोशी, पूनम पुरोहित, मोहन पुरोहित, रविशंकर पुरोहित, प्रमोद चोटिया, विनोद पुरोहित,।
महेश वर्मा सहित समाज के गणमान्य बंधु जन उपस्थित रहें ।
