भीम प्रज्ञा न्यूज़.चिड़ावा। बढ़ती सर्दी को देखते हुए विप्र फाउंडेशन तहसील इकाई द्वारा शनिवार को सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया गया। फाउंडेशन की ओर से उपजिला अस्पताल के मरीजों के लिए 50 और स्टेशन क्षेत्र की कच्ची बस्ती के जरूरतमंदों को कुल 100 गर्म कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम के पहले चरण में विप्र फाउंडेशन के सदस्यों ने राजकीय उपजिला अस्पताल पहुँचकर कार्यक्रम में पीएमओ डॉ. नितेश जांगिड़ को 50 कंबल सुपुर्द किए, ताकि वहां भर्ती गरीब मरीजों को कड़ाके की ठंड से राहत मिल सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष पृथ्वीराज शर्मा ने की। मुख्य अतिथि डॉ. नितेश जांगिड़ रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व चेयरमैन रामगोपाल मिश्र व पूर्व चेयरमैन सुभाष शर्मा मौजूद रहे।तहसील अध्यक्ष पृथ्वीराज शर्मा ने फाउंडेशन की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विप्र फाउंडेशन ‘सर्व समाज’ के हित और सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है। पूर्व चेयरमैन रामगोपाल मिश्र ने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है।” उन्होंने आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी नेक कमाई में से कुछ हिस्सा सेवा कार्यों के लिए जरूर निकालना चाहिए।
पीएमओ डॉ. नितेश जांगिड़ ने फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अस्पताल में आने वाले जरूरतमंद मरीजों के लिए यह कंबल बहुत उपयोगी सिद्ध होंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एल के शर्मा ने किया। अस्पताल के बाद फाउंडेशन के सदस्य स्टेशन पर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुँचे। यहाँ आसपास की कच्ची बस्ती में रहने वाले 100 जरूरतमंद परिवारों को कंबलों का वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड में गर्म कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर राधेश्याम शर्मा सुखाड़िया, सुशील शर्मा,शुभराम शर्मा, सतेन्द्र कौशिक, अशोक पूजारी, राकेश पाटनवाला, पवन शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा, महेश शर्मा, अनिल कुठानिया, अभिषेक शर्मा, नगेन्द्र शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, मदन शर्मा, शिवकुमार शर्मा, राजू शर्मा सहित काफी संख्या में विप्र फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित रहें।
