भीम प्रज्ञा न्यूज़.नवलगढ़।
नवलगढ़ स्थित मुरारका कोठी पर समाजसेवा की भावना को साकार करते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मालतीबाई गोकुलचंद मुरारका की स्मृति में तथा जी. डी. मुरारका फाउंडेशन, मुंबई के तत्वावधान में संपन्न हुआ। इस अवसर पर रचना मुरारका एवं पवन मुरारका के सहयोग से जरूरतमंदों को सर्दी से बचाव हेतु गर्म वस्त्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता मनोहर सिंह शेखावत एवं आदित्य सिंह शेखावत (जाखल) उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने कर कमलों से जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए। इस अवसर पर श्रीकांत मुरारका, कृष्णचंद्र मुरारका, ईश्वर मुरारका, सत्येन्द्र मुरारका, सुरेश शर्मा एवं नवीन शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि यह सेवा कार्यक्रम पिछले 17 वर्षों से निरंतर संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की विशेषता यह है कि इसमें केवल एक स्थान पर वितरण न कर, बल्कि घर-घर जाकर जरूरतमंद परिवारों की वास्तविक आवश्यकता के अनुसार गर्म वस्त्र प्रदान किए जाते हैं, जिससे निर्धन एवं असहाय लोगों को सर्दी के मौसम में वास्तविक राहत मिल सके। स्थानीय नागरिकों ने इस दीर्घकालीन सेवा परंपरा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Looking for a new bookie? I’ve been testing bet10br1, and it’s got a lot going for it. Good deals and a responsive interface. Give it a shot at bet10br1.