भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नववर्ष की पूर्व संध्या पर सामाजिक चेतना एवं सकारात्मक संदेश देने हेतु ‘दूध महोत्सव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहकर भारतीय संस्कृति एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम ट्रस्ट के संरक्षक शिक्षाविद रामनिवास शर्मा, प्रकाश पासोरिया, गिरधारी लाल जाजोदिया, दीनदयाल जोशी, संजय जोशी, सुभाष जोशी, ओमप्रकाश जोशी, लक्ष्मणगढ़ थाना के सहायक उप निरीक्षक महेश स्वामी, उप निरीक्षक राजकुमार, महिपाल के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से समाज को ससंदेश दिया गया कि नववर्ष का स्वागत नशे के साथ नहीं, बल्कि दूध, संस्कार और भारतीय परंपराओं के साथ किया जाना चाहिए।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि “शराब को छोड़ो, दूध से रिश्ता जोड़ो” केवल एक नारा नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज की दिशा में एक सार्थक पहल है। नववर्ष पर नशे का त्याग कर दूध के साथ उत्सव मनाना, परिवार और समाज में खुशहाली व समृद्धि लाने का मार्ग प्रशस्त करता है। ट्रस्ट ने सभी से आह्वान किया कि नववर्ष की शुरुआत मंदिर जाकर, बड़ों को प्रणाम कर, अच्छी आदतें अपनाकर तथा सकारात्मक संकल्पों के साथ की जाए।युवाओं को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार को आर्थिक, सामाजिक और मानसिक रूप से नुकसान पहुंचाता है। आज की युवा पीढ़ी यदि नशे और पाश्चात्य कुप्रभावों से दूर रहकर भारतीय संस्कृति, सामाजिक सद्भाव और नैतिक मूल्यों को अपनाए, तो समाज स्वतः ही सशक्त बनेगा।कार्यक्रम में प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा, दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रभारी कमल कुमावत, रामपाल कुमावत, पवन कस्वा,अमित सोनी, शशि प्रकाश कुमावत, नासिर तगाला, विजय कुमावत, राजेश कालु शर्मा, अरुण कुमावत, अंकित कुमावत, हर्ष मुरारका सहित ट्रस्ट के अनेक संरक्षक पदाधिकारी कार्यकर्ता नगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Bombing Fishing? Sounds like my kinda party! Just stumbled upon it at Bombingfish.online and it’s looking pretty sweet. Check out the link bombing fishing.