कमल किशोर पंवार
भीम प्रज्ञा न्यूज़.नवलगढ़। विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति की ओर से आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय, नवलगढ़ में “नशा मुक्त युवा फोर विकसित भारत” कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता पवन बोहरा ने नशे की लत के कुप्रभावों पर प्रकाश डाला तथा किसी भी नशे से सदैव दूर रहने को कहा। इस अवसर पर प्रखंड मंत्री सुरेश कुमार ने नशा मुक्त भारत बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद के योगदान पर संबोधन दिया। सभी को नशा मुक्ति हेतु प्रतिज्ञा दिलाई गई। इस दौरान अतिथि के रूप में हिंदू जागरण मंच के पंजाब प्रांत के संयोजक रामकुमार व्यास, विश्व हिंदू परिषद प्रखंड नवलगढ़ के संरक्षक रामकुमार सिंह राठौड़, प्रखंड मंत्री सुरेश कुमावत, पुष्पा शर्मा, पूनम पाटोदिया, संगीता शर्मा, दीनानाथ रुथला, ओम प्रकाश ढाका, रामनिवास सैनी, पवन शर्मा, अभिभावक, मातृशक्ति, आचार्य-आचार्या एवं भैया-बहिने उपस्थित रहें।
