रमेशचंद्र
भीम प्रज्ञा न्यूज़.नीमराना। पंचायत समिति सभागार में गुरुवार को जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पंचायत समिति की प्रधान संतोष बलवान यादव ने की। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। प्रधान संतोष बलवान यादव ने बताया कि जनसुनवाई शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को एक ही स्थान पर सुनकर उनका त्वरित समाधान करना है। शिविर में उपस्थित अधिकारियों की मौजूदगी में कई विभागीय शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
शिविर में स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, सोशल सिक्योरिटी पेंशन, जन आधार कार्ड, खाद्य सुरक्षा योजना समेत विभिन्न योजनाओं से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को विस्तार से सुनकर तात्कालिक समाधान के निर्देश दिए।
ग्रामीणों के नाम, उनकी समस्याओं का विवरण तथा आवश्यक दस्तावेजों को पहले रजिस्टर में अंकित किया गया, जिसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों के माध्यम से समाधान की प्रक्रिया शुरू की गई। शिविर में बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों को त्वरित राहत मिली। कार्यक्रम में बीजेपी पूर्व जिला अध्यक्ष बलवान सिंह यादव, ब्लॉक विकास अधिकारी नरेंद्र शर्मा, सहायक विकास अधिकारी अभय सिंह यादव, ओमप्रकाश निर्मल, प्रशासनिक अधिकारी चित्रपाल सिंह चौधरी, लीलाराम जाट, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी कुसुम गोयल, जलदाय विभाग के सहायक अभियंता रामवीर वर्मा, चिकित्सा विभाग से बीपीएम नरेंद्रपाल सिंह, अकलिमपुर सरपंच संजीव यादव, ग्राम विकास अधिकारी उमेश यादव, मंजू यादव, महावीर सिंह यादव, कनिष्ठ लिपिक अलका मीना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
