रमेशचंद्र
भीम प्रज्ञा न्यूज़.नीमराना।
नीमराना। नगर पालिका नीमराना के अधिशासी अधिकारी विष्णु कुमार गुर्जर के निर्देश में और पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से वैज्ञानिक अधिकारी चेतन आर्य व अन्य स्टाफ के सहयोग से मंगलवार को नीमराना में सिंगल यूज प्लास्टिक जप्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान लगभग 40 किलो पॉलिथीन जब्त की गई और 1700 रुपए के चालन किए गए। इस कार्यवाही में अंकित बैरवा, कुलदीप कुमार, सबल यादव, यशवंत, नितिन यादव, मनोहर लाल सैनी सफाई निरीक्षक, वीरेंद्र चौधरी, अशोक जेटीए, भागीरथ एनयूएलएम सीओ व अन्य कर्मचारी मौजूद रहें। नगर पालिका नीमराना के अधिशासी अधिकारी विष्णु कुमार गुर्जर ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है, जिससे पर्यावरण को बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस अभियान में पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के वैज्ञानिक अधिकारी चेतन आर्य व अन्य स्टाफ का सहयोग मिला है। इस अभियान के दौरान जब्त की गई पॉलिथीन को उचित तरीके से नष्ट किया जाएगा और चालन किए गए लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग के नुकसान के बारे में जागरूक किया जाएगा। नगर पालिका नीमराना इस तरह के अभियान आगे भी चलाती रहेगी, जिससे नीमराना को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सके।

Onlinekhelo247, another one of those places. Easy enough to sign up and play. Gotta remember to play responsibly though! Good luck! onlinekhelo247.