रजत विजय रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.फतेहाबाद। 20 से 24 दिसंबर तक महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित होने जा रहे नेशनल कला उत्सव में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फतेहाबाद के छात्र हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिले के लिए गर्व का विषय है कि फतेहाबाद जिला के प्रतिभाशाली छात्र राष्ट्रीय मंच पर अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विद्यालय से चयनित छात्र कृति, कृष, आजाद सिंह और राकेश कुमार इस प्रतिष्ठित कला उत्सव में भाग लेकर हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत, कला एवं रचनात्मक प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करेंगे। छात्रों की इस उपलब्धि पर बुधवार को विद्यालय परिसर में एक स्पेशल असेंबली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे मंच विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्रों को आत्मविश्वास के साथ श्रेष्ठ प्रदर्शन करने और हरियाणा का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय के प्राचार्य हरमिंदर ने छात्रों को केस अवार्ड देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण और रचनात्मकता के साथ प्रतिभा प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर पीजीटी अशोक, हिंदी पीजीटी संतोष, पीजीटी संगीत नेहा शर्मा सहित अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित थे। चयनित छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
