सोहनलाल परिहार
भीम प्रज्ञा न्यूज़.नोखा। शनिवार, 6 दिसंबर 2025 को, शहीद कालूराम मेघवाल सेवा समिति, नोखा में ज्ञान के प्रतीक भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। समिति के सदस्यों और गणमान्य व्यक्तियों ने बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और नमन किया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन संघर्ष और उनके महान संदेशों पर प्रकाश डाला। शिक्षक धन्नाराम पटीर ने विशेष रूप से युवाओं को बाबा साहेब के प्रसिद्ध नारों “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” पर अमल करते हुए जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। शंकरलाल मेहरड़ा (पूर्व सरपंच, मुकाम) ने डॉ. अम्बेडकर जी के जीवन संघर्ष और उनके राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। इस अवसर पर मांगीलाल मेहरड़ा, आसुराम तालणिया (रायसर), मनीराम बिरट (सरपंच प्रतिनिधि, माडिया), गंगाराम चौहान (उड़सर), युवा गोपाल बारूपाल, मनफूल पटीर, बीरबल राम सीला सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों और अनुयायियों ने बाबा साहेब को नमन किया और उन्हें याद किया।
