-भीम आर्मी लीगल विंग के राष्ट्रीय चैयरमेन एडवोकेट मोहन श्याम आर्य व प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट ध्रुव कुमार 25 दिसम्बर की राष्ट्रीय मिटींग में करेंगे घोषणा
रजत रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.नई दिल्ली/टोहाना। ऑल इंडिया भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के हरियाणा प्रदेश प्रवक्ता लीगल विंग एडवोकेट विजय कृष्ण रंगा ने राष्ट्रीय चैयरमेन भीम आर्मी लीगल विंग व सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया के एडवोकेट मोहन आर्य व प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट ध्रुव कुमार फरीदाबाद से विचार-विमर्श के बाद प्रैस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पंजाब व हरियाणा बार काउंसिल चुनावों में भीम आर्मी लीगल विंग के हरियाणा व पंजाब में सभी सदस्य गण अपने संगठन के निर्णय के बाद ही प्रत्याशी को समर्थन करेंगे या भीम आर्मी लीगल विंग स्वयं ही अपने प्रत्याशी खड़े करेगी इस बात का निर्णय राष्ट्रीय मिटींग में नई दिल्ली में 25दिसम्बर को होगा। प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजय कृष्ण रंगा टोहाना ने बताया कि हरियाणा में भीम आर्मी लीगल विंग इस बार बार काउंसिल ऑफ पंजाब व हरियाणा के चुनावों में किसी मजबूत प्रत्याशी को भी समर्थन की घोषणा पर विचार कर सकती है। एडवोकेट रंगा ने कहा कि हरियाणा व पंजाब से एक एक प्रत्याशी को समर्थन पर मिटींग में ऐजेन्डा होगा वैसे अन्तिम निर्णय भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चन्द्र शेखर आजाद का ही होगा। हरियाणा के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजय कृष्ण रंगा टोहाना ने बताया कि भीम आर्मी लीगल विंग के पूरे हरियाणा व पंजाब में लगभग 3000हजार से ज्यादा एडवोकेट सदस्य हैं जो एकजुटता दिखाते हुए अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद व एडवोकेट सुभाष चन्द्र शेखर आजाद व राष्ट्रीय चैयरमेन एडवोकेट मोहन श्याम आर्य के आदेश पर खरा उतरने का काम करेगें।
