भीम प्रज्ञा न्यूज़.बुहाना।
सोमवार को पटवार मंडल बुहाना में ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा मौके पर ही जनसमस्याओं की सुनवाई कर समाधान किया गया।शिविर के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से दिव्यांगजनों को 4 ट्राइसाइकिल एवं 1 व्हीलचेयर का वितरण किया गया। इसके साथ ही पालनहार योजना के अंतर्गत 4 पालनहारों के 6 बच्चों का नवीनीकरण भी किया गया, जिससे पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ निरंतर मिलता रहे।उपकरण वितरण कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी पूनम मीणा, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी आशीष दहिया, अधिशाषी अधिकारी सुरेंद्र बालियां, धर्मपाल (कनिष्ठ सहायक), नवनीत सैनी एवं रविश उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे स्तर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
