आरोपीयों को कड़ी से कड़ी सज़ा तक आन्दोलन जारी रहेगा
विजय रंगा (ब्यूरो चीफ)
भीम प्रज्ञा न्यूज़.पलवल।
पलवल के बाल भवन परिसर में आज आदित्य वाल्मीकि के साथ जातिवादी तत्वों द्वारा की गई बर्बर घटना के विरोध में एक महापंचायत का आयोजन किया गया। यह महापंचायत पीड़ित को न्याय दिलाने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर आयोजित की गई।उल्लेखनीय है कि इस मामले में एफआईआर संख्या 336/2025 दर्ज की जा चुकी है, किंतु अब तक पीड़ित को पूर्ण न्याय नहीं मिल पाया है। इसी के विरोध में सामाजिक संगठनों एवं संविधान में आस्था रखने वाले नागरिकों द्वारा यह महापंचायत आयोजित की गई। यह कार्यक्रम भीम आर्मी एवं आज़ाद समाज पार्टी के संयुक्त आह्वान पर आयोजित किया गया। महापंचायत का आयोजन पार्टी की लीगल टीम के राष्ट्रीय चेयरमैन एडवोकेट मोहन श्याम आर्य के निर्देशानुसार तथा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष (लीगल सेल) एडवोकेट ध्रुव कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। महापंचायत को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संविधान विरोधी और जातिवादी हिंसा को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों को कड़ी सज़ा दिलाने तक आंदोलन जारी रहेगा। वक्ताओं ने संविधान, समानता और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं एवं पदाधिकारियों में
एडवोकेट शैलेन्द्र जोहरी (जिला अध्यक्ष, लीगल सेल, पलवल), एडवोकेट विष्णु बड़गुज्जर (जिला अध्यक्ष, लीगल सेल, भीम आर्मी), सोनू वालिया (जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा, आज़ाद समाज पार्टी, फरीदाबाद), अजय गौतम (जिला उपाध्यक्ष, आज़ाद समाज पार्टी, फरीदाबाद), राकेश (भीम आर्मी, पलवल),
एडवोकेट सौरभ (लीगल सेल, भीम आर्मी, पलवल), एडवोकेट अजय (जिला उपाध्यक्ष, लीगल सेल, भीम आर्मी, पलवल), सागर तंवर (जिला सचिव, आज़ाद समाज पार्टी) जिला अध्यक्ष रणवीर चौधरी जी आजाद समाज पार्टी फरीदाबाद विधानसभा अध्यक्ष रोहित जी विधानसभा प्रभारी टिंकू बल्लभगढ़सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।महापंचायत में यह स्पष्ट किया गया कि जब तक आदित्य वाल्मीकि को न्याय नहीं मिलता और FIR 336/2025 में दोषियों को सख़्त सज़ा नहीं दी जाती, तब तक लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।
