अरुण कुमार
भीम प्रज्ञा न्यूज़.झुंझुनूं। जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित किए जा रहे पिंक पखवाड़ा के तहत जिले ने प्रदेश में सर्वाधिक गर्भवती महिलाओं को एनीमिया रोकथाम के इंजेक्शन लगाते हुए टॉप पर बना हुआ हैं। सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि 1 दिसंबर से 9 दिसंबर तक जारी हुई रिपोर्ट में जिले ने 2066 महिलाओं को FCM के इंजेक्शन लगाए हैं जिसमें 1978 गर्भवती महिलाएं है। जो प्रदेश में सर्वाधिक है। प्रदेश में अब तक कुल 27510 गर्भवती महिलाओं को FCM के इंजेक्शन लगाए गए हैं। जिसमें सबसे ज्यादा जिले के चिकित्सा संस्थानों पर लगाए गए हैं। सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिला कलक्टर डॉ अरुण गर्ग के निर्देशन में विशेष तैयारियां की गई। इसके लिए नोडल अधिकारी एवं आर सी एच ओ डॉ दयानंद सिंह द्वारा जिलेभर के चिकित्सकों को दिया गया प्रशिक्षण और किए गए सुपरविजन का नतीजा है कि जिले में ज्यादा से ज्यादा जरूरत मंद गर्भवती महिलाओं को FCM इंजेक्शन लगाए जा रहे।सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने बताया कि इसके लिए सभी जिला अस्पताल उप जिला अस्पताल के पीएमओ एवं उनकी पूरी टीम, सभी बीसीएमओ, सीएचसी पीएचसी प्रभारी से लेकर आशा सहयोगिनी तक के सभी विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों का योगदान है। उन्होंने जिले के इस बेहतरीन कार्य के लिए सभी का धन्यवाद देते हुए उम्मीद जताई कि पखवाड़ा खत्म होने पर जारी रिपोर्ट में भी जिला सम्भवतः प्रथम स्थान पर रहेगा। जिले की किसी गर्भवती महिला को खून की कमी के चलते किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
