भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। गांव दिसनाऊ निवासी अमित कुमार महला को संस्कृत विषय में महाकवि बाणभट्ट की कृतियों का धर्मशास्त्रीय अनुशीलन विषय पर प्राप्त पीएच.डी. उपाधि मिलने पर ग्राम निमोद जिला नागौर के ग्रामवासियों ने अभिनंदन किया।
आयोजित संक्षिप्त व गरिमामय कार्यक्रम में गाँव के सरपंच भूराराम, वरिष्ठ शिक्षक हीरालाल, घनश्याम, चैनाराम मंचस्थ अतिथि थे। आयोजित कार्यक्रम में सोहनलाल, झूमरमल, एडवोकेट धन्नाराम, दुर्गाराम, हजारीलाल, रामेश्वर लाल, गिरधारी लाल, केशरदेव, ताराचंद, बंसीधर, हीराराम, भंवरलाल सहित विद्यार्थी एवं ग्रामीणों मौजूद थे। महला के शोध-कार्य से प्रभावित होकर ग्रामीणों ने पुष्पमाला, साफा एवं अभिनंदन-पत्र भेंट कर अभिनंदन किया।
