पंजाब व हरियाणा बार काउंसिल चुनाव 2026: बार काउंसिल चुनाव में सुवीर सिद्धू के समर्थन में फतेहाबाद, रतिया व टोहाना को मिल रहा है भारी समर्थन
रजत विजय रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.फतेहाबाद/टोहाना। बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा, चंडीगढ़ के आगामी चुनावों को लेकर अधिवक्ता वर्ग में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सुवीर सिद्धू नें अधिवक्ताओं से मतदान की अपील की गई है। बता दें कि सुवीर सिद्धू, डॉ. अनमोल रत्तन सिद्धू के सुपुत्र हैं, जो पंजाब के पूर्व एडवोकेट जनरल, हरियाणा के सीनियर डिप्टी एडवोकेट जनरल, बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के पूर्व चेयरमैन, पूर्व सचिव, सदस्य बार काउंसिल तथा वर्तमान में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य रह चुके हैं। विधि क्षेत्र में उनके परिवार का वर्षों पुराना योगदान रहा है। हाल ही में सुवीर सिद्धू ने टोहाना, रतिया और फतेहाबाद का दौरा कर जिला न्यायालयों के अधिवक्ताओं से मुलाकात की, जहां उन्हें उत्साहजनक समर्थन मिला। अधिवक्ताओं ने उनके अनुभव, पारिवारिक पृष्ठभूमि और बार के हितों के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता पर भरोसा जताया। हरियाणा भीम आर्मी लीगल विंग के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजय कृष्ण रंगा टोहाना ने भी एडवोकेट सुवीर सिद्धु को समर्थन देने की घोषणा की तथा आश्वासन दिया कि हरियाणा में एडवोकेट सुवीर सिद्धु रिकॉर्ड मतों से पंजाब व हरियाणा बार काउंसिल में सबसे अधिक मतों से विजयी होंगे।आज एडवोकेट सुवीर सिद्धु ने फतेहाबाद, रतिया व टोहाना में चैम्बर टू चैम्बर तथा व्यक्तिगत रूप से जन सम्पर्क कर आगामी बार काउंसिल ऑफ पंजाब व हरियाणा चुनाव में प्रथम वरियता के लिए समर्थन मांगा जिस पर अधिवक्ताओं ने पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।
