-थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेन्द्रा ने आरोपी विनय उर्फ दिनेश को किया गिरफतार
रजत विजय रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.फतेहाबाद।
फतेहाबाद सिटी थाना पुलिस ने नशा तस्करी के मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव भोडियाखेड़ा के विनय उर्फ दिनेश के रूप में हुई है। आरोपी नेटवर्क का मुख्य सप्लायर बताया गया है। पुलिस की टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है, उसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि आरोपी की ओर से नेटवर्क के माध्यम से हेरोइन की सप्लाई की जाती थी। इससे पहले इसी प्रकरण में वार्ड नंबर 10 के संन्यास आश्रम रोड पर भंवर उर्फ काका को पकड़ा गया था, जिसके पास से 20.026 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। उसकी
स्कूटी सहित नशीला पदार्थ जब्त किया गया। इस बरामदगी के आधार पर शहर थाना फतेहाबाद में 16 अक्टूबर को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21बी, 61, 85 के तहत केस दर्ज किया गया। सुरेंद्रा ने बताया कि अन्य संदिग्धों की पहचान कर आगे की कार्रवाई लगातार जारी रखे हुए हैं।
