रजत विजय रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.टोहाना। टोहाना स्थित परिवार विवाद (फैमिली कोर्ट)अदालत की जज नताशा शर्मा के स्थांतरित होने के बाद नवनियुक्त जज शिखा का टोहाना की फैमिली कोर्ट में बतौर प्रिंसीपल जज फैमिली कोर्ट टोहाना में नियुक्ति हुई जहां वे सप्ताह के हर बुधवार को फतेहाबाद से कैंप कर टोहाना में ही आती है।आज बार एसोसिएशन सैंट्रल हाल टोहाना में जज शिखा के नवनियुक्त होने पर अभिनन्दन किया गया इस अवसर पर टोहाना के वरिष्ठ जज हर्ष कुमार सिह एसडीजेएम,जज डाॅ मुकेश कुमार जेएमआईसी भी अभिनन्दन समारोह में शरीक हुए।इस अवसर पर बार एसोसिएशन टोहाना के ज्यादातर अधिवक्ता गण मौजूद रहे तथा बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में अभिनन्दन समारोह में जज शिखा ने अपने सम्बोधन में टोहाना फिर एसोसिएशन का धन्यवाद किया तथा हर तरह के कानूनी कार्यवाही में सहयोग का आश्वासन दिया।समारोह में महिला अधिवक्ता सुमन तेहरी ने सभी महिला अधिवक्ताओं की तरफ से विशेष अभिवादन किया व जज शिखा के उज्जवल भविष्य की कामना की, महिलाओं में मुकेश मान पातड,अमन प्रीत कौर,आनूपा शर्मा इत्यादि ने व वरिष्ठ अधिवक्ताओं में सुभाष गर्ग , नन्द लाल गर्ग, सतपाल सिंगला, सत्यवान डुल्ट, अमित सैनी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सभा में मंच संचालन बार एसोसिएशन के सह सचिव एडवोकेट अंकित भालोठिया ललौदा ने किया।
