कमल किशोर पंवार
भीम प्रज्ञा न्यूज़.नवलगढ़।
बाबा रामदेव मन्दिर बचाओ संघर्ष समिति की ओर से बाबा रामदेव मन्दिर-लोहार्गल के सम्बन्ध में बाबा रामदेव बगीची- घाट नाला – उदयपुरवाटी में मिटिंग का आयोजन किया गया जिसमें समाज के महानुभावों ने भाग लिया । मिटिंग में उपस्थित सदस्यों ने विचार विमर्श करके निर्णय लिए कि (1) दिनांक 18/01/26 को आम सभी की मिटिंग की जाएगी जिसमें उपस्थित समाज के सम्मानित सदस्यों द्वारा सर्व सम्मति से बाबा रामदेव मन्दिर-लोहाघर की कमेटी का निश्चित रूप से चुनाव करवाकर नई कमेटी का गठन किया जाएगा। (2) दिनांक 18/01/26 को बाबा रामदेव मन्दिर-लोहार्गल में ज्यादा से ज्यादा संख्या के लिए गांवों में सम्पर्क के लिए अलग अलग टीमों का गठन करके जिम्मेदारी दी गई। (3) सभी उपस्थित सदस्यों ने निर्णय लिया की प्रत्येक गाँव और नगरपालिका वार्ड में सक्षम लोगों का सहयोग लेकर दिनांक 18/01/26 को बाबा रामदेव मन्दिर-लोहाघर में कमेटी के चुनाव करवाने के लिए गाङीयों के द्वारा ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को लाने का भरपूर प्रयास किया जाए । मिटिंग में सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर रामेश्वर लाल कल्याण, सेवानिवृत्त रामेश्वर प्रिन्सिपल, सेवानिवृत्त जोरावर सिंह अध्यापक, सेवानिवृत्त कमांडेंट प्यारेलाल, सेवानिवृत्त कमांडेंट रामकुमार , सेवानिवृत्त जेलर छोटूराम , सेवानिवृत्त जगदीश तहसीलदार, सेवानिवृत्त गिरधारीलाल कानूनगो, सेवानिवृत्त मदनलाल पटवारी, सेवानिवृत्त हरलाल अध्यापक, सेवानिवृत मोहन लाल फौजी, मिठूराम अध्यापक, केशर देव अध्यापक, हरिराम सोगण, बिरबल राम , धूङाराम ,अशोक कुमार , मामराज, नारूराम , दौलत महराणियां सहित काफी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।

Hey guys, just checked out ok3655vn and it seems pretty solid. Lots of options to explore. I’d say give ok3655vn a try, see if it’s your thing.