भीम प्रज्ञा न्यूज.फलोदी l बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस पर 6 दिसम्बर 2025 को मथुरादास माथुर चिकित्सालय जोधपुर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। मेडिकल कॉलेज के अधीनस्थ सभी अस्पतालों के कार्मिकों द्वारा मथुरादास माथुर चिकित्सालय के सेमिनार हाल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 135 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया है। मुख्यत मथुरादास माथुर चिकित्सालय, महात्मा गांधी चिकित्सालय, उम्मेद चिकित्सालय जोधपुर, कमला नेहरू वक्ष चिकित्सालय , सेटेलाइट चिकित्सालय पावटा सहित कई अन्य अस्पतालो के कार्मिकों द्वारा रक्तदान शिविर में भाग लिया है। सर्व प्रथम प्रातः बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर डॉ विकास राजपुरोहित (अधीक्षक, मथुरादास माथुर चिकित्सालय ), डा धर्मेन्द्र गुर्जर उपाधीक्षक एवं श्रीमती कंचन रावल नर्सिंग अधीक्षक मथुरादास माथुर चिकित्सालय के साथ विजेन्द्र सिंह मेड़तिया अध्यक्ष राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जोधपुर ने शिविर का शुभारम्भ किया। मेडिकल कॉलेज जोधपुर के अधीनस्थ अस्पतालों में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर, लेब टेक्नीशियन, रेडियोग्राफर, फार्मासिस्ट, आपथेलमिक असिस्टेंट , कम्प्यूटर ऑपरेटर, डाटा ऑपरेटर, मंत्रालयिक कर्मचारी, सहायक कर्मचारी सहित सभी कार्मिक सक्रियता से रक्तदान शिविर की व्यवस्था में लगे रहे। और सभी की सक्रिय भागीदारी से विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ । अन्य कई विभागों के अनुसूचित जाति जनजाति के अधिकारी कर्मचारी भी रक्तदान करने पहुंचे। ललित चौहान फार्मासिस्ट ने 62 वीं बार जबकि अशोक नवल फार्मासिस्ट ने 30 वीं बार रक्तदान किया। कई रक्तदाताओं ने प्रतिवर्ष रक्तदान करने की अपनी परम्परा को कायम रखते हुए आज भी रक्तदान किया है। प्रमुख रक्तदान करने वालों में डॉ हंसराज (सर्जन राजकीय चिकित्सालय पावटा), डा अक्षय दोचानिया (रेजिडेन्ट मेडिसिन विभाग गांधी अस्पताल), बसन्त रोयल (उपाध्यक्ष अजाक राजस्थान), प्रताप सिंगारिया एवं सांवलराम (नर्सिंग कॉलेज), नरपत चौहान , नरेश नवल, प्रदीप डांगी (ग्राम विकास अधिकारी),, नरेन्द्र प्रजापत, गिरधारीलाल (यूनियन बैंक), तेजाराम परिहार, प्रदीप खामियदा, बाबूलाल मिडल, हमेनद्र मेघवाल, वीरेंद्र भारती, सुनील कुमार तालनिया, दीपक सोनगरा, किशन दादालिया , किशन गढ़वीर, भूपेन्द्र गर्ग है ओमप्रकाश सोढा (हिंदुस्तान टेंट) ने अपनी पत्नी के साथ रक्तदान किया। स्कूली छात्रा सानिया ने अपने भाइयों के साथ रक्तदान किया। नर्सिंग ऑफिसर पप्पूराम बाल्यान ने ओसियां से आकर रक्तदान किया। उपाधीक्षक डॉ संजीव जी, नर्सिंग अधीक्षक तेजाराम बामणिया, मांगीलाल राठौड़ एवं संतोष निर्मेश, प्रशासनिक अधिकारी जीयाराम बारूपाल, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर जीवन पंवार, भवानी शंकर नायक, विदामी बीरट, गीता खींची, बलदेव फार्मासिस्ट बालाराम देवड़ा सहित कई कार्मिकों ने उपस्थित रह कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। रक्तदाताओं के उत्साह वर्धन के लिए प्रदेश पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र डांगी ने सभी रक्तदाताओं से मुलाकात की एवं प्रमाणपत्र वितरित किए। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के सूर्या चौधरी, चंद्रा चौधरी,प्रेमलता चौधरी, सुरेन्द्र चौधरी, सीमा जोशी, संजय चौधरी,शाह बानो, असमा बानो, विनोद बामनिया , माधुराम प्रियतम चौहान सहित कई पदाधिकारियों ने उपस्थित दी तथा सहयोग किया। ब्लड बैंक के प्रेमाराम ,निहालचंद एवं अश्विन सरगरा ने विशेष सहयोग किया।
