सोहनलाल परिहार
भीम प्रज्ञा न्यूज़.बीकानेर। जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर (शहर) द्वारा आज भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस (पुण्यतिथि) पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बीकानेर स्थित अंबेडकर सर्किल पर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के कार्यकर्ता उपस्थित हुए और पुष्पांजलि अर्पित की।जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने इस अवसर पर बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए कहा कि, “बाबा साहब ने केवल दलितों के लिए ही नहीं, बल्कि उन्होंने संविधान के माध्यम से लोकतंत्र की स्थापना कर देश के हर वर्ग को मजबूती दी है।” उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि डॉ. अंबेडकर ने संविधान के जरिए महिलाओं को पुरुषों के बराबर दर्जा दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। ओबीसी मोर्चा शहर अध्यक्ष उमा सुथार ने भी बाबा साहब को याद करते हुए कहा कि, “बाबा साहब ने संविधान लिखा और देश के हर नागरिक को जीने के अधिकार के बारे में बताया। पुष्पांजलि कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहा। प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कन्नू कल्ला, हजारी मल देवड़ा, आनन्द सिंह सोढा सहित पार्षद शहजाद और मनोज नायक उपस्थित रहे। इनके अलावा, तोलाराम सियाग, राहुल जादूसंगत, भीखाराम मेघवाल, नितिन वत्सल, नित्यानंद पारीक, रामनाथ आचार्य, शर्मीला पंचारिया, शशिकला राठौड़, आशा स्वामी, सिंवरी चौधरी, मनोज चौधरी, निरमा मेघवाल, विजय सिंह शेखावत, हंसराज बिश्नोई, जोगेन्दर जोईया, मिर्जा हेदर बेग, अब्दुल रहमान लोदरा, मनोज गहलोत, एड. संजय गोयल, मगनलाल पंवार, कमल साध, कमल गोयल, हेमंत किराडू, रईस अली, सलीना, राजपाल अहलावत, अकरम अली, अजय गौड, मुकेश जोशी, मुबारक अली, श्रवन रामावत और गोपीराम बिश्नोई सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।
