जिला कार्यकारिणी को दिलाई शपथ
सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया
भीम प्रज्ञा न्यूज.जयपुर। रक्तकोष फाउंडेशन, पुलिस विभाग जिला बारां, शिक्षा सहकारी कोटा बारां तथा समर्पण ब्लड डोनर के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम बालापुरा खोपर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शहीदों की स्मृति, सहकारिता वर्ष और राज्य सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में फाउंडेशन द्वारा चोथा रक्तदान शिविर तथा जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। शिविर संयोजक व तहसील अध्यक्ष जुगल नागर तथा व्यवस्थापक गोकुल नागर ने बताया कि शिविर के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी रहे। विधि विधान से शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता हिम्मतसिंह सिंघवी द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षा सहकारी कोटा बारां के अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल ने संबोधित किया। अध्यक्षता छबड़ा प्रधान हरिओम नागर ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप मे पुलिस उपाधीक्षक छबड़ा ताराचंद, थानाधिकारी छबड़ा राजेश खटाणा, मुख्य ब्लाक चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेश भुटानी, मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी जगदीश नागर, प्रेमचंद मीणा जिला परिषद सदस्य, पूर्व प्रधान गोकुल रावल, कैलाशचंद जैन पुर्व चेयरमैन, रामप्रसाद नागर, शिक्षा सहकारी कोटा के मंत्री जमनालाल गुर्जर, डायरेक्टर कमल शर्मा, रवि गोतम रहें। मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी ने रक्तदान को महादान बताया और कहा कि सभी को जीवन मे रक्तदान जरूर करना चाहिए। मुख्य वक्ता प्रकाश शिक्षा सहकारी कोटा के अध्यक्ष जायसवाल ने कहा कि रक्तदान करके हम किसी का जीवन बचा सकते हैं। जितनी तारीफ की जाये कम हैं। फाउंडेशन के बारां जिलाध्यक्ष नन्दलाल केसरी ने बताया कि शिविर में रक्तवीरांगा ममता नागर सहित 95 पुलिस जवानों, युवाओं ने उत्साह के रक्तदान किया। जिला ब्रांड एंबेसडर संजय कुमार मेघवाल ने बताया कि सत्यनारायण मीणा, रामगोपाल धाकड ने देहदान करने का संकल्प लिया। शिविर में खोपर, कोहणी, रीझा, रीझडी, कांसल, बोहरा, कैशोली, गुरूखेडी, पीपलिया, बाउडीखेडा, खेडला, राजपुरा, शाहाबाद से आकर लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। सत्यनारायण मीणा ने बताया कि शिविर मे दिनेश नागर भानेज, हरिश मीणा गुरूखेडी, धन्नालाल, रामेश्वर कांसल, कौशल खोपर, जानकीलाल, रामप्रसाद बालापुरा, योगेंद्र रिझडी, आशिष केशोली, यशवंत कोहनी, नन्दकिशोर एडवोकेट, राकेश पीपलिया, हंसराज रिझा, हंसराज नयागांव, गोपाल रिछडी, प्रहलाद खोपर, चेतन शर्मा, मुकेश कोहनी, जिरेंद्र गालव सहित ने सहयोग किया।फाऊंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अनिल मर्मिट ने बताया कि बारां ब्लड बैंक की टीम ने डॉ. राजेंद्र मालव और नर्सिंग ऑफिसर संजय मेघवाल के नेतृत्व मे रक्तसंग्रह किया। सभी का जिलाध्यक्ष नंदलाल केसरी तथा जिला संयोजक दुर्गाप्रसाद प्रजापति ने आभार व्यक्त किया।
