ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न
भीम प्रज्ञा न्यूज़.नोखा।
माय भारत बीकानेर अंतर्गत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में नोखा के गाँव सोवा में आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को सम्पन्न हुई। आयोजन प्रभारी पूर्व एनवाईसी गणेश तालनिया ने बताया कि ये प्रतियोगिता दो दिन तक चली। जिसमें नोखा ब्लॉक के विभिन्न गांवों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने खेल कौशल को प्रदर्शित किया। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल के साथ-साथ ऊँची कूद, लंबी कूद, कबड्डी सहित अन्य खेल गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मोमेंटो व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुरु गरवा जी शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य बाबूलाल गेदर, विशिष्ट अतिथि के रूप में देवी सिंह राठौर एवं भगवान राम मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को अनुशासन, स्वास्थ्य एवं व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में केसरदेसर जाटान की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं सोवा गांव की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में केसरदेसर जाटान, गजरूपदेसर, सुरपुरा, रासीसर एवं सोवा सहित कुल आठ गांवों की टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मैच रेफरी के रूप में ओम प्रकाश सिवर ने भूमिका निभाई। वहीं आयोजन को सफल बनाने में खेमाराम, राजूराम, सुरेश राजपुरोहित, रामरतन, श्रवण कुमार, सरवन, श्याम कुमावत, सुनील कुमावत, शुक्रचंद, कवि कुशलराज, पूनमचन्द, अर्जुन कुमावत, रामकिशन, गिरधारी गेदर, प्रकाश, मनोज राजपुरोहित, शिवलाल, श्याम लखेश्वर, तुलसीराम, पुरखाराम कुमावत औऱ महिला प्रतिनिधि साक्षी सहित सभी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन महावीर जालप द्वारा किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना एवं उन्हें ब्लॉक स्तर से जिला स्तर तक आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना रहा। इस प्रतियोगिता में विजेता रही टीमें आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में नोखा ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेगी। वहीं इससे पूर्व मंगलवार को माय भारत बीकानेर की जिला युवा अधिकारी रूबीपाल एवं पूर्व एनवाईसी गणेश तालनिया की ओर से माँ सरस्वती की पूजा करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिला युवा अधिकारी रूबीपाल ने आये हुए समस्त प्रतिभागियों को केंद की योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीण युवाओं को उनमे अधिकाधिक भागीदारी करने के लिये प्रेरित किया। शुभारम्भ कार्यक्रम में मांगीलाल खाजूवाला, बाबूलाल सोवा, महावीर जालप सहित गांव के प्रबुद्धजन मौजूद रहें।

Been messing around with skybet369 and it’s pretty good. Customer service was on point when I had a question. Good selection of games. Check it: skybet369