नवलगढ़ नागरिक संघ के पदाधिकारियों ने संभाली व्यवस्थाएं, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
कमल किशोर पंवार
भीम प्रज्ञा न्यूज़.नवलगढ़। नगर के मिंतर चौक स्थित जैन मंदिर के सामने गुरुवार को पौष बड़ा महोत्सव का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और निरंतर आवाजाही ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। महोत्सव के सफल आयोजन में नगर के प्रमुख सामाजिक संगठन नवलगढ़ नागरिक संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अनुकरणीय सहयोग प्रदान किया। संघ के सदस्यों ने न केवल व्यवस्थाएं संभाली, बल्कि सेवा भाव के साथ आगंतुकों का स्वागत भी किया।
सहयोग देने वालों में प्रमुख रहें
संघ के अध्यक्ष कैलाश सिंगडोदिया, उपाध्यक्ष शिवरतन मुरारका, सचिव अनिल कुमार गुप्ता (बिरोलिया), और कोषाध्यक्ष रवि धूत के नेतृत्व में पूरी टीम सक्रिय रही। आयोजन को सुव्यवस्थित बनाने में वरिष्ठ सदस्य श्रीकांत मुरारका, डॉ. अनिल शर्मा, प्रभु दयाल सोमानी, रामकुमार सिंह राठौड़, सज्जन जोशी, विजय कुमार धूत, अनूप शर्मा, मेजर डी. पी. शर्मा, शिवकुमार मुरारका, बनवारी बिरोलिया, रोहित बिरोलिया, सुहित पाडिया, शशि छावछरिया, नंद किशोर सोनी और सीताराम शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सामुदायिक एकता का केंद्र बना महोत्सव
कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में शिरकत की। धार्मिक अनुष्ठानों, सामूहिक प्रार्थनाओं और सत्संग के बीच पूरा परिसर भक्ति-भाव से ओतप्रोत रहा। महोत्सव में शामिल हुए श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को सामुदायिक एकता और पारस्परिक सहयोग की एक सुंदर मिसाल बताया।
पौष बड़ा महोत्सव ने एक बार फिर
नगरवासियों को सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक समरसता के सूत्र में पिरोने का काम किया है। देर शाम तक चले इस कार्यक्रम में भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की और आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया।
