भीम प्रज्ञा न्यूज़.झुंझुनूं। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एवं केंद्रीय कृषि कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी के निर्देशानुसार राजस्थान सरकार के गौरवशाली दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 10 दिसंबर 2025 से 25 दिसंबर 2025 तक आयोजित किए जा रहे “सुशासन पखवाड़ा” को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा द्वारा सोशल मीडिया के प्रदेश व जिला संयोजकों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में डॉ. नवीन कुमार ठोलिया को भाजपा किसान मोर्चा, झुंझुनूं का जिला संयोजक (सोशल मीडिया) नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा झुंझुनूं की ओर से नव नियुक्त जिला संयोजक का स्वागत कार्यक्रम रविवार, 13 दिसंबर 2025 को होटल ओएसिस रिसोर्ट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल रहे, जबकि अध्यक्षता रतन तंवर, जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा झुंझुनूं ने की। कार्यक्रम में जिला महामंत्री धर्मेंद्र गुड्डू नेहरा ने नव नियुक्त जिला संयोजक का स्वागत कर उनका परिचय प्रस्तुत किया।
अपने संबोधन में डॉ. नवीन कुमार ठोलिया ने प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष भागीरथ सिंह चौधरी एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास और जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।
पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल ने भी नव नियुक्त संयोजक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह, मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा, संदीप रायला, पवन पूनिया, विक्रम रोहिला, अविनाश गुप्ता, आशीष गोयल, पंकज मित्तल, सुदर्शन डूडी, अमित चौधरी, उमेश दुलड, कमल दुधवा, संदीप सरदारपुरा, प्रकाश लांबा, दीपक बांगड़वा सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
