भीम प्रज्ञा न्यूज़.झुंझुनूं। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एवं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री आदरणीय श्री भागीरथ चौधरी के निर्देशानुसार राजस्थान सरकार के गौरवशाली दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 10 दिसंबर 2025 से 25 दिसंबर 2025 तक चलाए जा रहे “सुशासन पखवाड़ा” को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा द्वारा संगठनात्मक नियुक्तियां की गई हैं।इसी क्रम में डॉ. नवीन कुमार ठोलिया को भाजपा किसान मोर्चा के सोशल मीडिया कार्यक्रम हेतु झुंझुनूं जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर डॉ. ठोलिया ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन के संदेश को आमजन तक पहुंचाया जाएगा।
