भीम प्रज्ञा न्यूज़.झुंझुनूं।
गांगियासर के श्री जे जे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को श्रीकाकुलम आंध्र प्रदेश निवासी प्रवासी भामाशाह मनोज कुमार अग्रवाल, उनकी धर्मपत्नी शशि अग्रवाल व कुशांग, खुशी व रचना अग्रवाल उपस्थित हुए। इस अवसर पर उन्होंने नव विस्तारित कंप्यूटर लैब मय स्मार्ट क्लासरूम व विद्यालय के फ्रंट एलिवेशन कार्य का लोकार्पण किया। प्रधानाचार्य नवीन गढ़वाल ने बताया कि गांगियासर के मूल निवासी व वर्तमान में आंध्र प्रदेश निवासी मुरारी लाल बंका व उनके पुत्र मनोज कुमार अग्रवाल ने विद्यालय में कुछ माह पहले ही मुख्यमंत्री जन सहभागिता योजना में एक कक्षा कक्ष के निर्माण हेतु राशि विद्यालय को भेंट की थी । तथा अभी पुनः इन्हीं भामाशाह द्वारा कंप्यूटर कक्ष मय स्मार्ट क्लास रूम के वीरतारिकरण व फ्रंट एलिवेशन का कार्य लगभग तीन लाख रुपए की लागत से पूर्ण करवाया गया है । शनिवार को भामाशाह द्वारा उक्त कार्य का लोकार्पण किया गया तथा विद्यालय परिवार द्वारा भामाशाहों का अभिनंदन व सत्कार किया गया। विद्यालय को इन भामाशाह का निरंतर सहयोग प्राप्त होता रहा है । इस अवसर पर विद्यालय को कलकत्ता प्रवासी पंकज टिबरेवाल द्वारा भेंट 10 कंप्यूटर का लोकार्पण उनके प्रतिनिधि सलेमुद्दीन द्वारा किया गया । लोकार्पण कार्यक्रम में नरेश कुमार बंका ,जितेंद्र बडगूजर, स्वरूप सिंह शेखावत,लादूराम बड़सर, सुरेश कुमार, सुनील जांगिड़, बशीर खान, इकबाल खान, सिराज खान, अयूब खान, उम्मेद खान सवाई खान व विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा ।
