-जिला फतेहाबाद प्रधान लाभ सिंह की अगुवाई में किसानों ने किया प्रर्दशन
रजत विजय रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.टोहाना। सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सभी गांव में नए बीज विधेयक बिल, नई कृषि क्रांति नीति और बिजली विधायक 2025 की प्रतिया पक्का मोर्चा टोहाना पर दहन की गई और केंद्र सरकार को सचेत किया गया कि इन नए बीज बिल, नई कृषि क्रांति बिल और 2025 बिजली विधयक बिल को रद्द किया जाए जो की किसान मजदूर औरआम जन के विरोधी हैं इसलिए इसे तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए अन्यथा संयुक्त किसान मोर्चा इसके लिए आंदोलन करेगा और सरकार को वादय करेगा कि इनको तुरंत वापस किया जाए इस कार्यक्रम में लाभ सिंह हरी,गुरदयाल सिंह,तरसेम सिंह, मुंशी राम ,सुबे सिंह आर्य, मछंदर सिंह ,पाल सिंह, बलजीत सिंह, हकिम चंद्र, कर्मवीर, सेवा सिंह, रेशम सिंह आदि साथियों ने भाग लिया।
