सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया
भीम प्रज्ञा न्यूज.जयपुर।
भारतीय दलित साहित्य अकादमी जिला शाखा बारां का 17वा शिक्षा, साहित्य एवं समाज सेवा सम्मान समारोह रविवार को श्रीराम रिसॉर्ट खेड़लीगंज अटरू में आयोजित होगा। समारोह में राजस्थान के विभिन्न जिलों कोटा, बारां, बूंदी, झालावाड़, जयपुर, अलवर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू, नागौर, बाड़मेर सहित देश के विभिन्न राज्यों मध्यप्रदेश, सिक्किम, वेस्ट बंगाल, उड़ीसा, उत्तरप्रदेश, दिल्ली से शिक्षा साहित्य, कला व समाज में उत्कर्ष कार्य से अपनी अनोखी पहचान देने वाली हस्तियां शिरकत करेंगी। अकादमी के जिला प्रवक्ता भूपेंद्र यादव व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिरोहिया ने बताया कि समारोह भारतीय दलित साहित्य अकादमी के प्रदेशाध्यक्ष प्रो. स्वामी आत्माराम उपाध्याय के सानिध्य में आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि पंचायत समिति अटरू प्रधान वंदना नागर होगी एवं विशिष्ट अतिथि शांति सुंदास कॉर्डिनेटर भारतीय दलित साहित्य अकादमी सिक्किम एंड वेस्ट बंगाल, सुंदरी डोगर अध्यक्ष लॉर्ड बुद्ध संस्थान उत्तरप्रदेश, भोमाराम बॉस प्रदेश महामंत्री संगठन बालोतरा राजस्थान, इस्लाम मलिक अध्यक्ष सामाजिक एकता मंच नई दिल्ली होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण मुरारी दिलावर संरक्षक सरपंच संघ अध्यक्ष राजस्थान करेंगे। समारोह की मुख्य वक्ता हेमलता कासोटियां प्रदेशाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ भारतीय दलित साहित्य अकादमी जयपुर होंगी। समारोह के अतिथि राष्ट्रपति अवॉर्ड से सम्मानित बाबूलाल निर्मल राष्ट्रीय सचिव एवं एडवोकेट बद्रीलाल नागर संभागीय अध्यक्ष कोटा संभाग रहेंगे। तहसील अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक दुर्गाशंकर नायक, जिला उपाध्यक्ष प्रह्लाद बैरवा ने बताया कि समारोह में संस्कृति व कला को संरक्षण देते हुए धनुष लीला लोकोत्सव को विशेष पहचान दिलाने वाले रामप्रसाद सोनी पूर्व सरपंच अटरू, शिक्षा के क्षेत्र में अंजू मिश्रा व्याख्याता अटरू, नीलम मुकेश वर्मा अध्यापिका झुंझुनूं, सुरेश मेघवाल नागौर, झाड़ू छोड़ कलम अभियान से दिव्या वाल्मीकि सामाजिक कार्यकर्ता चूरू, चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. रामनिवास नागर अटरू, डॉ. ओमप्रकाश सुमन मोठपुर, गौसेवा व प्रकृति संरक्षण में कस्तूरचंद नागर जिला परिषद सदस्य मूसई गुजरान, रक्तदान क्षेत्र में सुरेन्द्र बरखेड़ी सहित को सम्मानित किया जाएगा। इसी क्रम में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाली पद्माक्षी अवॉर्ड 2025 में चयनित छात्रा निहारिका मेघवाल कवाई जिसने कक्षा 10 अंग्रेजी माध्यम में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है उसे डॉ. अंबेडकर शिक्षा अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया जाएगा, वहीं राहुल नागर 95.83 प्रतिशत, जिज्ञासा जांगिड़ 95.67 प्रतिशत, अंकित सुमन 94.50 प्रतिशत, अमित मीणा 93.80 प्रतिशत, कुसुम नागर 92.80 प्रतिशत सहित सभी क्षेत्रों में लगभग 200 प्रतिभाओं को अंबेडकर शिक्षा सम्मान2025, अंबेडकर सेवा सम्मान, अंबेडकर सेवा श्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। समारोह के संयोजक ने बताया कि आगंतुक अतिथिगण एवं समस्त प्रतिभाएं प्रातः 11 बजे राधिका प्लाजा सालपुरा रोड अटरू एकत्रित होगी जहां से जुलूस के रूप में मुख्य बाजार हॉट चौक होते हुए श्री राम रिसॉर्ट तक पहुंचेगी। इसके पश्चात समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्य बाजार में अतिथियों एवं प्रतिभाओं का जगह-जगह पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया जाएगा।
