अकादमी ने विभिन्न क्षेत्रों की 200 प्रतिभाओं का किया सम्मान
सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया
भीम प्रज्ञा न्यूज.जयपुर।
भारतीय दलित साहित्य अकादमी जिला शाखा बारां के अटरू में स्थित खेड़लीगंज श्रीराम रिसोर्ट में रविवार को 17वां शिक्षा, साहित्य एवं समाज सेवा सम्मान समारोह अकादमी के प्रदेशाध्यक्ष प्रोफेसर स्वामी आत्माराम उपाध्याय के सानिध्य में आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि पंचायत समिति अटरू प्रधान वंदना नागर थी एवं अध्यक्षता अकादमी के राष्ट्रीय सचिव व सरपंच संघ के प्रदेश मुख्य संरक्षक कृष्ण मुरारी दिलावर ने की।विशिष्ट अतिथि भारतीय दलित साहित्य अकादमी की सिक्किम एंड वेस्ट बंगाल की कॉर्डिनेटर शांति सुंदास, लॉर्ड बुद्ध संस्थान उत्तरप्रदेश की अध्यक्ष एडवोकेट सुंदरी डोगर, अकादमी संगठन प्रदेश महामंत्री भोमाराम बॉस, सामाजिक एकता मंच नई दिल्ली अध्यक्ष इस्लाम मलिक थे एवं मुख्य वक्ता अकादमी की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष हेमलता कासोटियां थी। साथ ही राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित व अकादमी के राष्ट्रीय सचिव बाबूलाल निर्मल एवं कोटा संभागीय अध्यक्ष एडवोकेट बद्रीलाल नागर, नगरपालिका के कार्यवाहक ईओ व नायब तहसीलदार योगेंद्र कुमार त्रिवेदी थे। अकादमी के पदाधिकारियों द्वारा आए हुए अतिथियों का माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
अकादमी के जिला प्रवक्ता भूपेंद्र यादव व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिरोहिया ने बताया कि समारोह में राजस्थान के विभिन्न जिलों के कोटा, बारां, बूंदी, झालावाड़, जयपुर, अलवर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू, नागौर, बाड़मेर सहित देश के विभिन्न राज्य मध्यप्रदेश, सिक्किम, वेस्ट बंगाल, उड़ीसा, उत्तरप्रदेश, दिल्ली इत्यादि हस्तियों ने शिरकत की। तहसील अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक दुर्गाशंकर नायक, जिला उपाध्यक्ष प्रह्लाद बैरवा ने बताया कि समारोह में संस्कृति व कला को संरक्षण देते हुए धनुष लीला लोकोत्सव को विशेष पहचान दिलाने वाले पूर्व सरपंच रामप्रसाद सोनी, शिक्षा के क्षेत्र में अंजू मिश्रा, अध्यापिका नीलम मुकेश वर्मा झुंझुनूं, सुरेश मेघवाल, झाड़ू छोड़ कलम अभियान से जुडी सामाजिक कार्यकर्ता चूरू दिव्या वाल्मीकि, चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. रामनिवास नागर, डॉ. ओमप्रकाश सुमन मोठपुर, गोसेवा व प्रकृति संरक्षण के लिए जिला परिषद सदस्य कस्तूरचंद नागर, रक्तदान क्षेत्र में सुरेन्द्र बरखेड़ी को सम्मानित किया गया तथा प्रोफेसर स्वामी आत्माराम को भी सम्मानित किया गया। साथ ही कक्षा 10वीं, 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं शिक्षा साहित्य कला एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लगभग 200 प्रतिभाओं को डॉ. अंबेडकर शिक्षा सम्मान 2025, डॉ. अंबेडकर सेवा सम्मान एवं डॉ. अंबेडकर सेवा श्री सम्मान से नवाजा गया। इससे पूर्व प्रतिभाएं सालपुरा रोड़ राधिका प्लाजा पर एकत्र होकर डीजे पर देश भक्ति गीतों के साथ मुख्य बाजार होते हुए जुलुस निकाला गया जहां अतिथियों एवं प्रतिभाओं का ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात जुलूस समारोह स्थल पहुंचे।
प्रधान वंदना नागर ने कहां की गैर राजनीतिक संगठन दलित साहित्य अकादमी के कार्यों की प्रशंसा की।अध्यक्षता कर रहे सरपंच संघ के राष्ट्रीय सचिव कृष्ण मुरारी दिलावर ने कहा कि संस्था के पदाधिकारी गरीब, असहाय, वंचित लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। मंच संचालन अकादमी के प्रदेश कोऑर्डिनेटर व नर्सिंग अधिकारी संजय मेघवाल ने किया। इस दौरान भारतीय दलित साहित्य अकादमी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनवारी लाल मेहरड़ा, अलवर जिलाध्यक्ष फूलचंद वर्मा, लीलाधर वर्मा, सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया, धर्मवीर वर्मा सहित इत्यादि लोग मौजूद थे।

444win7 is pretty solid. I like the layout, and they seem to have a decent selection of games. Just sayin’, might be worth a peek! Happy spinning at 444win7.