भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर मंगलवार को सीकर में जाट समाज द्वारा विशाल ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया। इस रैली के माध्यम से किसानों ने चौधरी चरण सिंह को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उनके संघर्ष, विचारों और किसान हितों के प्रति समर्पण को नमन किया।
ट्रैक्टर रैली जाट समाज कार्यालय से प्रारंभ होकर किसान सर्किल, वीर तेजा सर्किल, बजरंग कांटा, कल्याण सर्किल, जाट बाजार होते हुए चौधरी चरण सिंह सर्किल पर जाकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में किसानों का उत्साह देखते ही बनता था और “चौधरी चरण सिंह अमर रहें”, “किसान एकता जिंदाबाद” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा।इस अवसर पर पिपराली के पूर्व प्रधान सीताराम खीचड़ ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों को केवल वोट बैंक नहीं, बल्कि देश की रीढ़ मानते हुए उन्हें राजनीति के केंद्र में लाने का कार्य किया। उनका स्पष्ट मत था कि जब तक किसान मजबूत नहीं होगा, देश मजबूत नहीं हो सकता।”उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन किसानों के हक, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए समर्पित कर दिया। आज की यह रैली उनके उन्हीं विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प है।रैली में जाट समाज संरक्षक नरेंद्र घायल शेर सिंह सुंडा, युवा नेता मुकुल खीचड़, आरएलडी के प्रदेश महासचिव राजपाल चौधरी, मंडी उपाध्यक्ष महावीर बाजिया, वीर तेजा सेवा संस्थान के सावरमल मुवाल, चौधरी चरण सिंह ग्रामीण संस्थान के पूर्णमल सूंडा सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखे और किसानों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में चोखाराम बुलडक, रणजीत खीचड़, धर्मेंद्र खीचड़, रामावतार खीचड़, जिला परिषद सदस्य रामचंद्र बगड़िया, शिव भगवान बगड़िया, जाट समाज जिला अध्यक्ष निखिल सुंडा, रामनिवास खीचड़, डॉ. झाबरमल गढ़वाल, सरपंच झाबर ओला, प्रदीप सारण, मोहन ओला, कुंडली भोलाराम रूलानिया, गोलू सीकर, पवन खीचड़, अभिनव जाखड़, महिपाल बाजिया, विवेक ढाका, संदीप खीचड़, महिपाल खीचड़, यशवंत सामोता, मोहित बगड़िया, मोनू गोकुलपुरा सहित बड़ी संख्या में किसान एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलने और किसान हितों की रक्षा के संकल्प के साथ किया गया।
